नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोविड टीकाकरण के तहत प्रीकॉशन डोज लगवाने में राज्य में जालोर जिला रहा प्रथम – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

कोविड टीकाकरण के तहत प्रीकॉशन डोज लगवाने में राज्य में जालोर जिला रहा प्रथम

😊 Please Share This News 😊

 

जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं आमजन की जागरूकता के फलस्वरूप कोविड टीकाकरण अभियान के तहत राज्यभर में प्रीकॉशन डोज लगवाने में जालोर जिला प्रथम पायदान पर रहा है।

राज्य में 21 अगस्त, 2022 तक कोविड टीकाकरण प्रगति के अनुसार जिला कलक्टर निशांत जैन के निर्देशन में चल रहे कोविड टीकाकरण अभियान के तहत जालोर जिले में 229200 लोगों ने प्रीकॉशन डोज लगवाई है जिससे राज्यभर में जालोर जिला प्रथम पायदान पर रहा है। जालोर जिले में 21 अगस्त तक कुल 229200 लोगों में से 8542 हैल्थकेयर वर्कर्स, 11502 फ्रन्टलाइन वर्कर्स, 18 से 59 आयु वर्ग के 124206 व 60 से अधिक आयु के 84950 लोगों ने प्रीकॉशन डोज लगवाई है। जिले में आहोर ब्लॉक में 23723, भीनमाल में 34901, चितलवाना में 19845, जालोर में 22534, जसवंतपुरा में 37965, रानीवाड़ा में 32760, सांचौर में 21977, सायला में 31845 व जालोर अरबन में 3650 लोग ने 21 अगस्त, 2022 तक प्रीकॉशन डोज लगवा चुके हैं।

जिला कलक्टर निशांत जैन ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे कर कोविड टीकाकरण से ड्यू डोज से वंचित लाभार्थियों की पहचान कर ऐसे लाभार्थियों को आशा, जनप्रतिनिधियों आदि द्वारा मोबिलाईज कर टीकाकृत करवाया जा रहा हैं। जिले में कोविड टीकाकरण कार्य में चिकित्सा विभाग के साथ पुलिस, होमगार्ड्स, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय निकाय, रसद विभाग से जुड़ी संस्थाओं व कार्मिकों द्वारा सहयोग किया जा रहा हैं साथ ही गैर सरकारी संगठन व मीडियाकर्मियों द्वारा आमजन को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!