जालोर व आहोर के सिनेमाघरों में ’गाँधी’ फिल्म का हुआ निःशुल्क प्रदर्शन
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर व आहोर के सिनेमाघरों में ’गाँधी’ फिल्म का हुआ निःशुल्क प्रदर्शन
भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में प्रदेश के समस्त सिनेमाघरों में रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के जीवन एवं सिद्धांतों पर आधारित ’गांधी’ फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
राज्य सरकार की मंशानुरूप जालोर जिले में जिला कलक्टर निशान्त जैन के निर्देशानुसार बुधवार को जालोर व आहोर के सिनेमाघरों में ’गाँधी’ फिल्म का निःशुल्क प्रदर्शन किया गया।
जिला कलक्टर निशांत जैन ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव व स्वतंत्रता की 75वी वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री व राज्य सरकार की मंशानुरूप गांधी फिल्म के प्रदर्शन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन दर्शन, मूल्यों व सिद्धांतों के बारे में युवा वर्ग को विस्तृत जानकारी से अवगत करवाया जा सकेगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जालोर शहर स्थित गर्वित टॉवर के ग्लिट्स सिनेमाघर (बैठक क्षमता 150) एवं आहोर के स्टार सिनेमा हॉल (बैठक क्षमता 80) में बुधवार को ‘‘गाँधी’’ फ़िल्म का निःशुल्क प्रदर्शन हुआ। गाँधी फिल्म 1 सितम्बर तक प्रतिदिन प्रातः 9.45 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक निःशुल्क प्रदर्शित की जायेगी।
उन्होंने बताया कि उक्त फिल्म प्रदर्शन में विद्यार्थियों को लाने की व्यवस्था मुख्य जिला शिक्षाधिकारी द्वारा सुनिश्चित की जायेगी। संबंधित पंचायत समितियों के विकास अधिकारी एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समन्वय अधिकारी रहेंगे, जो फिल्म प्रदर्शन के संबंध में समस्त व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करेंगे। विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य नागरिकों के लिए भी उपलब्ध सीट्स के आधार पर निःशुल्क प्रदर्शन की व्यवस्था रहेगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
