राजस्थान दिवस पर पारंपरिक पोशाक में दिखें शिक्षक और विद्यार्थी।
|
😊 Please Share This News 😊
|

सायला ( प्रियंक दवे )- उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेतलावास में शनिवार को राजस्थान दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विशेष आयोजन किया गया।29 मार्च को नो-बैग डे कार्यक्रम के अन्तर्गत धूमधाम से आयोजित किया गया।इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार राजस्थानी पहनावे और संस्कृति में दिखे।इस दौरान राजस्थानी भाषा में संगीत,भाषण,कविता वाचन और घूमर गैर,ढोल-थाली नृत्य का आयोजन किया गया साथ ही राजस्थानी कहावते और राजस्थानी शब्दावली से भी परिचय करवाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान सुरेश कुमार परिहार ने की।
इस दौरान भानुमति कंवर,निर्मल कंवर,अरविंद पारंगी,कृष्ण कुमार जिनागिल,तेजाराम,गेबाराम,जगाराम चौधरी,सीताराम,दिनेश कुमार,भैरूसिंह खेतलावास,गलबाराम,मठार खान,मलाराम,नेताराम सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राए,
पत्रकार प्रताप चौधरी, पत्रकार प्रियंक दवे, उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
