नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भालनी ग्राम पंचायत के नवनिर्मित भवन व अमृता देवी राजकीय पुस्तकालय का लोकार्पण। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भालनी ग्राम पंचायत के नवनिर्मित भवन व अमृता देवी राजकीय पुस्तकालय का लोकार्पण।

😊 Please Share This News 😊

भालनी/ बागोड़ा-राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल, कौशल, नियोजन, उद्यमिता एवं नीति निर्धारण विभाग राज्य मंत्री के.के.विश्नोई, सांसद लुम्बाराम चौधरी व जसराज राजपुरोहित ने शनिवार को भीनमाल पंचायत समिति की भालनी ग्राम पंचायत के नवनिर्मित भवन व अमृता देवी राजकीय पुस्तकालय का विधिवत् रूप से फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भालनी में दो कक्षा-कक्ष मय हॉल का उद्घाटन व गौ माता चौक पर मूर्ति अनावरण भी किया गया।
समारोह में में मुख्य अतिथि उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में केन्द्र व राज्य सरकार वर्ष 2047 तक विकसित भारत व विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रगतिरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्किल्ड डवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नव अवसर सृजित कर रही हैं।उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स के दौर में युवाओं को नवीनतम शिक्षा तकनीकों से अवगत करावें। उन्होंने कहा कि बालिकाएं देश का भविष्य हैं अतः हमारा कर्तव्य बनता हैं कि हम उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाए जिसके फलस्वरूप देश सशक्त बने।
समारोह में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार आमजन के हितों के लिए कृत संकल्पित है तथा किसानों व गरीबों के हितों के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है।
इस दौरान नांदिया सरपंच हिंगलाज दान, जीएसटी के उपायुक्त संजय विश्नोई, बागोड़ा नायब तहसीलदार विरमाराम राणा, गंगाराम माली, पटवारी मेघराज मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!