नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मोदरान रेलवे स्टेशन बिल्डिंग निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

मोदरान रेलवे स्टेशन बिल्डिंग निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन।

😊 Please Share This News 😊

मोदरान। जोधपुर मंडल के समदड़ी-भीलड़ी रेलमार्ग पर स्थित मोदरान रेलवे स्टेशन पर दोहरीकरण को लेकर नई बिल्डिंग निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को तहसीलदार के माध्यम से रेलमंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि दोहरीकरण को लेकर नई स्टेशन बिल्डिंग प्लेटफार्म नंबर दो (सुकड़ी नदी- वाडा वाले नाले की भराव क्षेत्र की ओर) पर न बनाकर, कई वर्षो से है वहा पर ही पुरानी बिल्डिंग की जगह यानी प्लेटफार्म नंबर एक की तरफ आबादी क्षेत्र व बाजार की ओर पर बनाई जाए।ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि मोदरान स्टेशन ऐतिहासिक, धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां विश्व प्रसिद्ध माँ आशापुरी महोधरी माताजी मंदिर, जैन धर्म का प्रथम तीर्थधाम अडसट अक्षर नवकार महामंत्र जैन मंदिर सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थल स्थित हैं। साथ ही यह स्टेशन आसपास के करीब 120 गांवों की ग्रामीण जनता के आवागमन का मुख्य केंद्र है।ग्रामीणों का कहना है कि प्लेटफार्म नंबर दो की तरफ नई बिल्डिंग का निर्माण बरसात में खतरनाक साबित होगा, क्योंकि उस ओर सुकड़ी नदी और वाडा नाले का पानी भरकर गंभीर जलभराव की स्थिति बन जाती है। मीटर गेज काल में भी इसी कारण स्टेशन को भारी नुकसान झेलना पड़ा था।ग्रामीणों ने मांग की है कि मोदरान स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कर नई बिल्डिंग का निर्माण आबादी क्षेत्र व बाजार की ओर यानी प्लेटफार्म नंबर एक पर ही किया जाए।ज्ञापन की प्रतिलिपि उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय जयपुर, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय जोधपुर और सांसद लुंबाराम चौधरी को भी भेजी गई है।(जगमाल सिंह राजपुरोहित)।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!