नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने भाजपा नेता रमेश सोनी पुनासा को दी दीपावली की शुभकामनाएं। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने भाजपा नेता रमेश सोनी पुनासा को दी दीपावली की शुभकामनाएं।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश सोनी पुनासा के निवास पर दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने पहुंचकर सोनी परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए श्रवणसिंह राव ने कहा कि “कार्यकर्ताओं की एकता और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है।” उन्होंने संगठन की मजबूती और सामूहिक सहयोग को भारतीय जनता पार्टी की सफलता का आधार बताया।दीपावली स्नेहमिलन कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और संगठन में सौहार्द, सहयोग एवं अनुशासन बनाए रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री महेन्द्र सोलंकी, नगर अध्यक्ष प्रवीण दवे, वरिष्ठ नेता शेखर व्यास, बद्रीनारायण गौड़, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सरोज बाफना, करड़ा मंडल अध्यक्ष प्रकाश जांगू, इन्द्रसिंह राणावत, नरिंगाराम पटेल, सुमेर बाफना, किशोर सांखला, विकास सोलंकी, सुरेश वोरा, भरत महेश्वरी, नरपतसिंह राव, पहाड़सिंह राव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर सभी ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!