नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारत ने अपनी न्याय प्रणाली में व्यापक परिवर्तन किया है और सुलभ, समावेशी एवं प्रौद्योगिकी-संचालित न्याय के दृष्टिकोण को अपनाया है-विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भारत ने अपनी न्याय प्रणाली में व्यापक परिवर्तन किया है और सुलभ, समावेशी एवं प्रौद्योगिकी-संचालित न्याय के दृष्टिकोण को अपनाया है-विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल।

😊 Please Share This News 😊
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने 29 अक्टूबर 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के न्याय मंत्रियों की बैठक (जेएमएम) के 12वें सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व किया।                                           नई दिल्ली-इससे पहले, दिनांक 04.09.2025, 30.09.2025 और 14.10.2025 को तीन विशेषज्ञ कार्य समूह बैठकें आयोजित की गई जिनमें कानूनी मामलों के विभाग, न्याय विभाग, विधायी विभाग और गृह मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इन बैठकों का आयोजन सदस्य राज्य रूस द्वारा किया गया जिनमें आज होने वाले जेएमएम बैठक के दौरान हस्ताक्षरित होने वाले संयुक्त वक्तव्य पर विचार-विमर्श किया गया और उसे अंतिम रूप प्रदान किया गया। बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गईं।
  1. एससीओ चार्टर के लक्ष्यों एवं सिद्धांतों, एससीओ सदस्य देशों के बीच दीर्घकालिक अच्छे पड़ोसी संबंध, मैत्री एवं सहयोग पर संधि और 2035 तक एससीओ विकास रणनीति के अनुसार एससीओ सदस्य देशों के (कानून और) न्याय मंत्रालयों के बीच सहयोग जारी रखना।
  2. एससीओ सदस्य देशों के विधि एवं न्याय मंत्रालयों के बीच कानूनी क्षेत्र में सहयोग को और ज्यादा मजबूत करना।
  3. कानूनी सहयोग पर सम्मेलन, मंच, सेमिनार तथा अनुभव का आदान-प्रदान करने के लिए प्रासंगिक कार्यक्रमों का आयोजन करना।

बैठक के प्रतिभागियों ने कानून एवं न्याय के क्षेत्र में दीर्घकालिक साझेदारी के महत्व पर ध्यान केंद्रीत किया, जो एससीओ के कार्य के प्रमुख क्षेत्रों में से एक बन चुका है और संगठन के विकास के लिए इसके रणनीतिक मूल्य की पुष्टि की।एससीओ सदस्य देशों के न्याय मंत्रियों के 12वें सत्र के परिणामों के बाद एक संयुक्त वक्तव्य भी जारी किया गया।भारतीय प्रतिनिधिमंडल में विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल, विधि सचिव डॉ. अंजू राठी राणा, विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (एससीओ) श्री आलोक अमिताभ डिमरी, संयुक्त सचिव एवं विधि सलाहकार श्री जापान बाबू, फोरेंसिक विज्ञान सेवा निदेशालय के निदेशक-सह-मुख्य

फोरेंसिक विज्ञान सेवा निदेशालय के निदेशक-सह-मुख्य फोरेंसिक वैज्ञानिक डॉ. एस.के. जैन, संयुक्त सचिव एवं विधायी परामर्शदाता सुश्री रेणु सिन्हा, न्याय विभाग की निदेशक सुश्री मोनिका रानी और विदेश मंत्रालय में सलाहकार श्री अमित जखमोला शामिल थे।भारतीय प्रतिनिधिमंडल में विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल, विधि सचिव डॉ. अंजू राठी राणा, विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (एससीओ) श्री आलोक अमिताभ डिमरी, संयुक्त सचिव एवं विधि सलाहकार श्री जापान बाबू, फोरेंसिक विज्ञान सेवा निदेशालय के निदेशक-सह-मुख्य

एससीओ सदस्य देशों के न्याय मंत्रियों की बैठक (जेएमएम) के अगले सत्र का आयोजन 2026 में ताजिकिस्तान गणराज्य में किया जाएगा।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!