नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने जिला परिषद का किया निरीक्षण, विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने जिला परिषद का किया निरीक्षण, विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 30 अक्टूबर। संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने गुरूवार को जिला परिषद जालोर का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ की प्रगति की समीक्षा की तथा कम प्रगति वाली योजनाओं पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर शत-प्रतिशत लक्ष्य आपूर्ति के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने जिला परिषद जालोर के लेखा, स्टोर, ऑडिट पैराज, निरीक्षण, सम्पर्क प्रकरण, जांच प्रकरण एवं अन्य मुददों पर विस्तृत चर्चा कर तद्नुसार मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देश प्रदान किए।
संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों से चर्चा के दौरान स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत स्कूलों, राजकीय भवनों तथा सार्वजनिक स्थलों पर शौचालयो की साफ सफाई एवं आवश्यकतानुसार निर्माण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने एमजेएसए, एमजीनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, सांसद/विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, वित्त आयोग की योजनाओं व संस्थापन संबंधित प्रकरणां पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला प्रमुख राजेश कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिदम्बरा परमार सहित विभागीय अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!