आयुर्वेद, योग व नैचुरोपैथी का प्रमुख केंद्र बनेगा कोटा।
|
😊 Please Share This News 😊
|

कोटा 6 नवम्बर। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला और उप मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा ने गुरुवार को कोटा शहर में तलवंडी स्थित राजकीय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।समारोह में श्री ओम बिरला ने कहा कि आयुर्वेद और योग केवल चिकित्सा पद्धतियाँ नहीं बल्कि भारत की प्राचीन जीवन-शैली और संतुलित स्वास्थ्य का विज्ञान हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्थान हाड़ौती क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जहां अध्ययन करने वाले विद्यार्थी समग्र स्वास्थ्य, अनुसंधान और चिकित्सा के क्षेत्र में नई दिशा देंगे।श्री बिरला ने पूर्व सांसद और प्रसिद्ध वैद्य स्व. श्री दाऊदयाल जोशी का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने कोटा में कोटा में आयुर्वेद चिकित्सा की नींव रखी थी, जो आज एक सशक्त शिक्षण और अनुसंधान संस्थान के रूप में विकसित हुई है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का नाम उनके नाम पर रखना उनके योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और इस प्रस्ताव के प्रति सकारात्मक रुख रखने के लिए उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में आयुष विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री सुबीर कुमार,जिला कलक्टर पीयूष समारिया, निदेशक आयुर्वेद श्री आनंद कुमार शर्मा, आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलगुरु प्रो. गोविन्द सहाय शुक्ला , नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री विवेक राजवंशी सहित गणमान्यजन, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं आमजन उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नित्यानंद शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
