नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई धुलंडी, रंगों में सराबोर रहा शहर – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई धुलंडी, रंगों में सराबोर रहा शहर

😊 Please Share This News 😊

सायला । प्रियंक दवे । उपखंड मुख्यालय सायला में पारंपरिक पर्व होली हर्ष, उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। पूरे नगर में सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा। वहीं सायला के बालाजी मंदिर व रिद्धि सिद्धि गणपति मंदिर, महादेव मंदिर ( ब्रह्मपुरी ) व कई मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।वही होली के दूसरे दिन धुलंडी का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही युवाओं और बच्चों एवं महिलाओं की टोलियां रंग-गुलाल लेकर सड़कों पर निकल पड़ीं और एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं। ब्रह्मपुरी, राजपुरोहित साथूओं का बड़ा वास सायला, शांतिपूरा, उद्देशो का वास, रामद्वारा कॉलोनी, बाजार, गोलियां, मालि समाज व पूरे क्षेत्र में रंगों की फुहार और उत्सव का माहौल देखने को मिला।मुख्य बाजारों और मोहल्लों में लोगों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया। कई स्थानों पर सामूहिक आयोजन कर मिठाइयां बांटी गईं। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पारंपरिक लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए।प्रशासन की ओर से शांति और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बिट अधिकारी अर्जुन कुमार के द्वारा जगह – जगह पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान दिनेश राजपुरोहित, हितेश रावल, अशोक अग्रवाल, दिवांशु अग्रवाल, कार्तिक राजपुरोहित, प्रियंक दवे, विजय राजपुरोहित, दाडमी देवी, भूमिका राजपुरोहित, कोमल अग्रवाल, अक्षरा राजपुरोहित व कई लोग उपस्थित रहे। धुलंडी के अवसर पर लोगों ने आपसी मतभेद भुलाकर गले मिलकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। रंगों का यह त्योहार पूरे राजस्थान में उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया, जिसने सामाजिक एकता को और मजबूत किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!