भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ जैन मन्दिर काठमांडू में अक्षय तृतीया महापर्व
|
😊 Please Share This News 😊
|

काठमाण्डू-नेपाल की राजधानी काठमाण्डू के श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में अक्षय तृतीया पर्व को विभिन्न धार्मिक आयोजन के साथ भव्य रुप से मनाया गया।जानकारी देते हुए श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर काठमांडू के अध्यक्ष सुभाष जैन सेठी ने बताया कि प्रात: काल श्री जी के अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन पाठ व झंडारोहण से प्रारम्भ होकर साय काल में 48 मंगल दीपको व रिद्धि मंत्रो के साथ भक्तामर स्त्रोत का पाठ किया गया। आयोजन के क्रम में सामुहिक संगीतमय महाआरती की गई। नमोकार महामंत्र के पाठ,संगीतमय भजन भक्त्ति रस के साथ सभी आयोजन संपन्न हुए।मन्दिर क्षेत्र को विशेष रोशनी से प्रकाशमय किया गया। कार्यक्रम में आदिनाथ भगवान के गुण गान व जयकारों से पुरा मन्दिर प्रागण गुजाय मान हो गया।अध्यक्ष सुभाष जैन सेठी ने बताया कि वही इस दिन मन्दिर जी की स्थापना का वार्षिक उत्सव होने के कारण मन्दिर जी की मुख्य ध्वजा भी नई लगाई जाती है। ध्वजा रोहण करने का सौभाग्य पवन जी चंदा जैन गोधा परिवार को प्राप्त हुआ। सभी ने जैन ध्वजा को हाथो में लेकर उमंग व उत्साह के साथ भक्त्ति करते हुए जैन एकता का परिचय दिया।इस पावन अवसर पर सभी भक्त जनों के लिए ताजे गन्ने का रस भी वितरण किया गया।इस भव्य कार्यक्रम में जैन मन्दिर कमेटी के पदाधिकारी कोषाध्यक्ष राजेश काला, सचिव संजय गुड्डू जैन,सदस्य प्रदीप जैन,अंकित सरावगी, संजय काला, राकेश काला,
प्रशांत जैन सहित सरदार शहर परिषद के अध्यक्ष कन्हैया लाल सुराणा, जैन महिला मण्डल की अध्यक्षा प्रेमा नाहटा,
बृजेश जैन,महावीर प्रसाद काला, विजय जैन,सुमित जैन सहित स्थानीय जैन समाज के गणमान्य नागरिक उल्लेखनीय संख्या में उपस्थित रहे।
अंत में अध्यक्ष सेठी ने कार्यक्रम में आए हुए सभी श्रावको एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
