नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला स्तरीय जनसुनवाई, राजस्थान संपर्क पोर्टल एवं सतर्कता समिति में दर्ज परिवेदनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जिला स्तरीय जनसुनवाई, राजस्थान संपर्क पोर्टल एवं सतर्कता समिति में दर्ज परिवेदनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

😊 Please Share This News 😊

जालोर 21 मई । राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के त्वरित, गुणात्मक एवं सकारात्मक निराकरण के लिए व्यापक कार्यक्रम एकीकृत परिवाद निवारण प्रणाली ‘‘अटल जन सेवा शिविर’’ के तहत जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने गुरूवार को डीओआईटी सभागार में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं की समीक्षा बैठक तथा जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक में आमजन की परिवेदनाएँ सुनकर उनका निस्तारण किया गया।
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं से रूबरू होकर विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों से जुड़े परिवाद सुनकर मौके पर ही विभागीय अधिकारियों से मामले की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने की बात कही।
जिला कलक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जन सुनवाई के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 19 परिवाद प्रस्तुत हुए जिनमें से कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया। वही उन्होंने जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति में दर्ज 5 प्रकरणों की सुनवाई करते हुए 1 प्रकरण का निस्तारण किया गया।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. भेराराम जाणी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. गिरधरसिंह सोढ़ा, पीएचईडी के एसई संजय शर्मा, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक संग्रामराम देवासी सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा वीसी के माध्यम से उपखंड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!