नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 1500 वर्षों की मेवाड़ी विरासत को समेटे ‘महाराणा’ के नए संस्करण का डॉ. गुलाब कोठारी एवं डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया भव्य विमोचन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

1500 वर्षों की मेवाड़ी विरासत को समेटे ‘महाराणा’ के नए संस्करण का डॉ. गुलाब कोठारी एवं डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया भव्य विमोचन

😊 Please Share This News 😊

उदयपुर, 22 मई।उदयपुर के सिटी पैलेस में प्रख्यात लेखक एवं इतिहासकार ब्रायन मास्टर्स कृत पुस्तक ‘महाराणा: द स्टोरी ऑफ द रूलर्स ऑफ उदयपुर’ के पाँचवें संशोधित संस्करण का विमोचन राजस्थान पत्रिका समूह के प्रधान संपादक डॉ. गुलाब कोठारी तथा मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने एक गरिमामय समारोह में किया।ब्रायन मास्टर्स की चर्चित कृति “महाराणा” का यह हाल ही में प्रकाशित पाँचवाँ संशोधित संस्करण मेवाड़ की लगभग 1500 वर्ष पुरानी गौरवशाली परंपरा, क्षत्रिय शौर्य, स्वाभिमान एवं सांस्कृतिक वैभव का सजीव ऐतिहासिक दस्तावेज है। पुस्तक में विश्व के सबसे प्राचीन राजवंशों में से एक मेवाड़ राजवंश की 77 पीढ़ियों की अद्वितीय विरासत को रोचक ऐतिहासिक प्रसंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। लेखक ने उत्तरदायित्वों और उत्तराधिकारी पर प्रकाश डालते हुए लिखा मेवाड़ राजघराने की 1500 वर्षों पुरानी परम्पराओं, मूल्यों एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में दायित्व-निर्वहन का भार श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ के पश्चात वर्तमान में मेवाड़ के 77वें वंशधर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को उत्तराधिकार में मिले हैं।
ब्रायन मास्टर्स कृत “महाराणा” का प्रथम संस्करण वर्ष 1990 में मेवाड़ के 76वें श्री एकलिंग दीवान श्रीजी हुजूर अरविन्द सिंह मेवाड़ के संरक्षण में प्रकाशित हुआ था। अपनी ऐतिहासिक प्रामाणिकता और रोचक प्रस्तुति के कारण यह पुस्तक दशकों से इतिहास एवं साहित्य प्रेमियों की विशेष पसंद बनी हुई है। पुस्तक की निरंतर लोकप्रियता एवं पाठकों की मांग को ध्यान में रखते हुए महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के मार्गदर्शन में इसका पाँचवाँ संशोधित संस्करण प्रकाशित किया गया।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व वर्ष 2012 में महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन के 31वें वार्षिक सम्मान समारोह के अवसर पर भी डॉ. गुलाब कोठारी ने श्रीजी हुजूर अरविन्द सिंह मेवाड़ की उपस्थिति में ब्रायन मास्टर्स की कृति “महाराणा” का विमोचन किया था।
लेखक के बारे में प्रख्यात ब्रिटिश लेखक एवं इतिहासकार ब्रायन मास्टर्स ने साहित्य, इतिहास एवं जीवनी लेखन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उन्होंने कार्डिफ विश्वविद्यालय तथा फ्रांस के मॉन्टपेलियर विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान अनेक शैक्षणिक उपलब्धियाँ अर्जित कीं तथा ऐतिहासिक एवं साहित्यिक लेखन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पुस्तक के बारे में पुस्तक में मुगल एवं ब्रिटिश सत्ता के समक्ष मेवाड़ की अस्मिता, वीरता की गाथाओं, राजदरबार की मर्यादाओं तथा उदयपुर सिटी पैलेस की स्थापत्य भव्यता का प्रभावशाली वर्णन किया गया है। साथ ही, महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन द्वारा धरोहर संरक्षण, सांस्कृतिक संवर्धन एवं सिटी पैलेस को विश्वस्तरीय जीवित विरासत संग्रहालय के रूप में विकसित करने के प्रयासों को भी प्रमुखता से रेखांकित किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!