भीनमाल में खौफनाक वारदात से आक्रोशः मुख्य बाजार में युवक पर जानलेवा हमले के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब, प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल (मुकेश सोलंकी)। शहर के मुख्य बाजार में एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को भीनमाल पूरी तरह सुलग उठा। देवासी समाज सहित सर्वसमाज (36 कौम) के हजारों लोग भीषण गर्मी की परवाह किए बिना उपखंड कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। आक्रोशित भीड़ ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर पूजा सक्सेना को ज्ञापन सौंपकर अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की गई। सर्वसमाज ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि दो दिन (48 घंटे) के भीतर सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो पूरे क्षेत्र में उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।
‘अपराधी की कोई जाति नहीं होती, भीनमाल में भय का माहौल’
धरने को संबोधित करते हुए रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने कहा कि युवक पर हुआ यह हमला बेहद निंदनीय है। किसी भी विवाद का समाधान कानून के दायरे में होना चाहिए, न कि हिंसा से। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दो जातियों का झगड़ा नहीं, बल्कि अपराध के खिलाफ सर्वसमाज की लड़ाई है। भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह राठौड़ ने बीच बाजार हुई इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी वारदातें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सांवलाराम देवासी ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती।
रमेश सोनी पुनासा ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस घटना से आमजन में भय व्याप्त है और अब भीनमाल सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।
भारी पुलिस जाब्ता तैनात, गर्मी में भी डटे रहे लोग
सोमवार सुबह से ही उपखंड कार्यालय के बाहर लोगों का जुटना शुरू हो गया था। देखते ही देखते परिसर के बाहर जनसैलाब उमड़ पड़ा। बिगड़ते माहौल और सुरक्षा व्यवस्था को भांपते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद लोग इंसाफ की मांग को लेकर धरना स्थल पर डटे रहे।
इन्होंने भी किया संबोधित
विरोध प्रदर्शन के दौरान ओमप्रकाश खेतावत जयरुपाराम माली, शेखर व्यास, हरिसिंह सोलंकी, जोरावर सिंह राव, भरत सिंह भोजानी, सुरेश बंजारा, संजीव माथुर, भरत सिंह राव, स्वामी दिव्य स्वरूपदास महाराज,दिनेश दवे, मनोज गुप्ता, भंवरलाल सोलंकी और जोगाराम चौधरी,हाजी सतार खां, मुस्ताक खान, सतीश सेन सहित कई वरिष्ठ नेताओं और समाजसेवियों ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर हकसिंह राव, ओमप्रकाश महेश्वरी, डॉ रमेश देवासी, विजय सिंह राव, डॉ पांचाराम देवासी,सीएल गहलोत, जयंतीलाल घांची,सरदाराम माली, संदीप देसाई, डॉ वरदाराम देवासी,श्रवण सिंह राव,पारस घांची, महेंद्र जीनगर,जगदीश प्रसाद, सुरेश नामा,जबराराम भाटी,परबत सिंह राव, रामलाल माली, मेघाराम सहित छत्तीसगढ़ कौम के सैकड़ों प्रबुद्ध लोग और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
