नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भीनमाल में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा: हाई स्कूल, स्टेशन रोड सहित मुख्य बाजारों से हटाया अवैध कब्जा; व्यापारियों को दी सख्त हिदायत – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भीनमाल में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा: हाई स्कूल, स्टेशन रोड सहित मुख्य बाजारों से हटाया अवैध कब्जा; व्यापारियों को दी सख्त हिदायत

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल (मुकेश सोलंकी)। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और आमजन को जाम के झंझट से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उप अधीक्षक शंकरलाल मसूरिया और थानाधिकारी राजेंद्रसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम ने मुख्य बाजारों सहित शहर के कई प्रमुख मार्गों पर विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों पर अवैध रूप से लगाए गए हाथ ठेलों को हटाया गया और यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मौके पर ही चालान काटने की कार्रवाई की गई।

इन प्रमुख मार्गों पर चला प्रशासन का पीला पंजा

प्रशासनिक टीम ने गुरुवार सुबह से ही शहर के व्यस्ततम इलाकों में मोर्चा संभाल लिया। अभियान के तहत निम्नलिखित क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमण साफ कराए गए: *हाई स्कूल रोड व रेलवे स्टेशन रोड – स्कूल और स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग से हाथ ठेले और अवैध केबिन हटाए गए।

पुरानी टंकी व चारभुजा रोड़ सड़क किनारे खड़े अव्यवस्थित वाहनों को हटवाकर मार्ग चौड़ा किया गया।

महावीर चौराहा व मुख्य बाजार – पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए फुटपाथ खाली करवाए गए।

व्यापारियों से समझाइश, नियमों के उल्लंघन पर कटे चालान

कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार के व्यापारियों के साथ बैठक जैसी स्थिति बनाकर उन्हें सख्त लहजे में समझाया। अधिकारियों ने कहा कि कोई भी दुकानदार अपनी दुकान की सीमा से बाहर सड़क पर सामान प्रदर्शित नहीं करेगा। सड़कों पर सामान रखने से रास्ता संकरा होता है, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। हिदायत के बाद भी जिन लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया, उनके मौके पर ही चालान काटे गए। पुलिस जवानों ने खुद खड़े रहकर सड़क किनारे फैले अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया और आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

स्थानीय निवासियों ने की सराहना, कहा-‘मिली बड़ी राहत’

प्रशासन की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई का भीनमाल के स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्ध जनों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि मुख्य बाजारों में अतिक्रमण के कारण पैदल चलना भी दूभर हो गया था। लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिली है और राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में बड़ी राहत मिल रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस व्यवस्था को स्थायी बनाए रखने के लिए प्रशासन को नियमित रूप से ऐसी निगरानी रखनी चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!