नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूर्व भाजपा नगरध्यक्ष मदनसिंह राव को दी श्रद्धांजलि – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

पूर्व भाजपा नगरध्यक्ष मदनसिंह राव को दी श्रद्धांजलि

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल (मुकेश सोलंकी)। शहर में मंगलवार को युवा नेता राव मदनसिंह को श्री वाराह फाउंडेशन के बैनरतले विभिन्न आयामों में श्रद्धांजलि दी गई । स्थानीय नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में भाजपा के पूर्व नगरध्यक्ष स्वर्गीय मदनसिंह राव को उनकी 15वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की । श्रद्धांजलि सभा के आरंभ में वरिष्ट भाजपा नेता शेखर व्यास ने दिवंगत मदनसिंह की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर नमन किया । वरिष्ठ भाजपा नेता शेखर व्यास ने दिवंगत मदनसिंह के प्रभावशाली व्यक्तित्व और सबको साथ लेकर चलने जैसे गुणों को आत्मसात करने की बात कही। उसके बाद भाजपा जिलामंत्री भरतसिंह भोजाणी ने कहा कि मदसा ने भारतीय जनता पार्टी में अमूल्य योगदान दिया हैं और अल्पायु में नगरध्यक्ष बनकर नगर के युवाओं को राजनीतिक धारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। भरतसिंह भाजयुमो ने कहा कि अग्रज मदनसिंह के अल्पायु में जाना भीनमाल सहित राव समाज के लिए बड़े दुख का विषय रहा हैं। व्यवसायी श्रवणसिंह ने कहा कि मदनसिंह का व्यक्तित्व प्रभावशाली था उन्होंने अपने पराए के भाव से ऊपर उठकर सदैव युवाओं के एकीकरण का भाव रखा था। इंद्रसिंह आर्य ने भी शब्दांजलि अर्पित की। वाराह फाउंडेशन के कुलदीपसिंह राव ने बताया कि श्री वाराह फाउंडेशन के युवाओं ने मदनसिंह के विचारों से प्रेरणा लेकर आज पुण्कार्यो के माध्यम से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।
सभा का संचालन करते हुए जगदीशसिंह भोजाणी ने विश्वास दिलाया कि स्वर्गीय राव से प्रेरणा लेकर श्री वाराह फाउंडेशन सदैव नगरहित और युवाओं के लिए तैयार मिलेगा । इस अवसर पर पत्रकार संघ अध्यक्ष परबतसिंह कोडिटा, जोरावरसिंह राव, बाबुसिंह राव, हड़मतसिंह, दलपतसिंह, बाबूसिंह चेतनसिंह सेवड़ी, मनोहरसिंह राजपुरोहित, नरपतसिंह राव, अर्जुनसिंह, नरपतसिंह ईराणी, एबीवीपी नेता मयंक दवे, श्रवणसिंह ईरानी, दिलीप पुरोहित, विक्रमसिंह लोल, लक्ष्मणसिंह राव, जोगेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, पूरनसिंह, गोविन्दसिंह एमएमटी, धीरजसिंह, प्रीतमसिंह ईरानी, संदीपसिंह राव, रोहित कुमार, दिलीपसिंह राव, ललितसिंह, अवनीत सिंह सहित युवाओं और समाजबंधुओं की गरीमामय उपस्थिति रही।

गरीब बस्ती में सामग्री वितरित की

श्रद्धांजलि सभा से पूर्व दोपहर के समय शहर तलबीरोड स्थित रामदेव मंदिर में श्री वाराह फाउंडेशन के बैनरतले पाठ्य सामग्री, चप्पल आदि वितरित कर स्व. मदनसिंह का स्मरण किया। इससे पूर्व प्रातः युवाओं द्वारा अलग – अलग स्थानों पर गौ ग्रास, गुड और पानी के टैंकरों के माध्यम से सेवा कार्य किये गये। इस अवसर पर युवाशक्ति उपस्थित रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!