महारानी हेमलता राज्ये जी ने 20 किलोमीटीर से अधिक पैदल चलकर भौगीशैल परिक्रमा पदयात्रा की
|
😊 Please Share This News 😊
|

जोधपुर, 30 मई। भौगीशैल परिक्रमा के तहत पाँचवें दिन महारानी हेमलता राज्ये जी ने शनिवार को प्रातः 4 बजे बेरीगंगा से अपनी परिक्रमा पदयात्रा शुरु की व परिक्रमा मार्ग पर 20 किलोमीटर पैदल पदयात्रा की। शेखावतणी जी के तालाब स्थित हनुमान जी के मंदिर पहुँचकर शनिवार की पदयात्रा पूर्ण की। बेरीगंगा से शेखावतणी जी के तालाब तक की परिक्रमा पदयात्रा- महारानी हेमलता राज्ये जी ने शनिवार को प्रातः 4 बजे सैनाचार्य अचलानन्द महाराज के सानिध्य में बेरीगंगा तीर्थ से पदयात्रा शुरु की। निम्बा-निम्बड़ी महादेव मंदिर होकर मण्डोर गार्डन में काला-गोरा भैरूजी के दर्शन करने के बाद प्रकट सन्तोषी माता मंदिर होकर कागा स्थित शीतला माता जी मंदिर में दर्शन करने के बाद पावटा ‘सी‘ रोड़ होकर बीजेएस मटकी चौराया होकर शेखावतणी जी के तालाब हनुमान जी के दर्शन व आरती में शामिल होकर शनिवार की पदयात्रा सम्पन्न की। रविवार को प्रातः 6 बजे महारानी हेमलता राज्ये जी शेखावतणी जी के तालाब हनुमान जी के मन्दिर से अन्तिम परिक्रमा पदयात्रा प्रारम्भ करके उम्मेद भवन पैलेस पहुँचेंगी।
रास्ते में जगह-जगह हुआ स्वागत सत्कार-
शनिवार की पदयात्रा में भी हेमलता राज्ये जी का 25 जगहों पर लोगों द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। मालाओं, शॉल ओढ़ाकर, दुपट्टे ओढ़ाकर स्वागत किया गया। लोगों की भावनाऐं व अपणायत देखने लायक थी। रास्ते चलते देखते ही लोग बोलते, महारानी सा आ गयी, कोई कहता राजमाता जी आई, कोई कहता देखा ‘राजपरिवार की महारानी होकर भी पैदल परिक्रमा कर रही है। इनमें कितनी धार्मिक भावना व आस्था है।
इन मंदिरों में किए दर्शन-
शनिवार की पदयात्रा के दौरान नींबा-निम्बड़ी महादेव जी मंदिर, मण्डोर स्थित काला-गोरा भैरूजी मंदिर, प्रकट सन्तोषी माताजी मन्दिर, कागा स्थित शीलता माता मन्दिर, व शेखावतणी जी के तालाब स्थित हनुमान जी के मन्दिर में दर्शन किए। परिक्रमा पदयात्रा में व्यवस्थाएं महरानगढ़ म्युजियम ट्रस्ट के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी किशनवीरसिंह राठौड़, व जनरल मैनेजर करण सिंह भाटी द्वारा की गई। परिक्रमा में मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमानसिंह खांगटा, रघुवीर सिंह खारिया, महावीर सिंह गंठिया भी साथ थे।
बीजेएस में हुआ स्वागत-
बीजेएस मटकी चौराहा पर मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा, परबत सिंह सामराऊ, रणजीत सिंह ज्याणी, मनोहर सिंह खींची, नारायण सिंह नरूका, समंदर सिंह जोधा सहित अनेक लोगों द्वारा स्वागत किया गया।
रविवार को उम्मेद भवन पैलेस भौगीशौल परिक्रमा के श्रृद्धालु आएंगे-
रविवार को प्रातः भौगीशैल परिक्रमा में भाग लेने वाले श्रृद्धालु महिलाएं व पुरुष उम्मेद भवन पैलेस में आयेंगे व वहां उपस्थित महाराजा गजसिंह जी, महारानी हेमलता राज्ये जी का अभिवादन करेंगे। महाराजा गज सिंह जी व महारनी हेमलता राज्ये जी व राजपरिवार के अन्य सदस्य भी उनका स्वागत अपणायत के साथ करेंगे व परिक्रमा की शुभकामनाऐं देकर घर के लिए विदा करेंगे। सभी श्रृद्धालुओं को मिठाई, मिल्क शेक का वितरण होगा व मदरवर्ल्ड फाउण्डेशन की ओर से मेडिकल कैम्प आयोजित होगा।
दो आरएएस व हिन्दू सेवा मण्डल के 54 पदाधिकारियों का होगा सम्मान-
उम्मेद भवन पैलेस के रविवार के कार्यक्रम के भौगीशैल परिक्रमा के नोडल ऑफिसर व जेडीए उपायुक्त श्रीमती अदिति पुरोहित व वीरेन्द्र सिंह भाटी का सम्मान होगा। इस दौरान हिन्दू सेवा मण्डल के ध्वजवाहक ताराचन्द शर्मा, संयोजक नरेश जाजड़ा, प्रधान महेश जाजड़ा, आयोजन सचिव विष्णुचन्द्र प्रजापत, कोषाध्यक्ष कैलाश जाजू, राकेश गौड़, मदन सैन व यतिन्द्र प्रजापत का सम्मान होगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
