नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 48 प्रशिक्षिणार्थियों ने भाग लेकर अपने को किया तैयार – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

48 प्रशिक्षिणार्थियों ने भाग लेकर अपने को किया तैयार

😊 Please Share This News 😊

उदयपुर।( माणकमल भंडारी )बैंगलोर जैन सेवा परिषद के तत्वावधान में स्थानीय जैन श्वेताम्बर धर्मशाला हाथीपोल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष वंसत भाई वेदमुथा ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में जैन तीर्थ व्यवस्था, जैन पेढी की व्यवस्था, जैन उपाश्रय, जैन भोजनशाला, जैन धर्मशाला, जैन आराधना भवन इत्यादि के मैनेजमेंट हेतु मैनेजर की ट्रेनिंग दी जा रही है। मैनेजर ट्रेंडिंग हेतु मैनेजमेंट प्रशिक्षण शिविर कमेटी के सदस्य माणकमल भंडारी ने कहा कि सबको विनय एवं अनुशासन में रह कर ही काम करना होगा। विमल गुरु ने कहा कि आपको जैन धर्म स्थानों में सेवा करने का सौभाग्य मिल रहा है, इसलिए पूर्णतया ईमानदारी एवं वफादारी से काम करें। मैनेजमेंट कमिटी के राजकुमार, विनय भाई एवं संजय दोसी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी दी। इस प्रशिक्षण शिविर में जयपुर,उदयपुर, चितोडगढ, भीलवाड़ा, बासवाडा, झालावाड़, पाली, रतलाम, ग्वालियर, इंदौर, नीमच, राजापुर, झाबुआ, सिहोर, बडनगर, भोपालसागर, सूरत, अहमदाबाद, पूना, मुम्बई, आगरा सहित कई स्थानों से प्रशिक्षणार्थ युवक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर में प्रत्येक दिन मुख्य रूप से तीन समय अलग अलग विषयों पर जानकारी दी जाती है। सुबह योग के साथ दिनचर्या की शुरुआत की जाती है। शाम को प्रभु भक्ति के साथ गुरु भक्ति भी की जाती है। उल्लेखनीय है कि देश के विभिन्न स्थानों से जैन धर्म स्थानों पर मैनेजमेंट हेतु आवश्यकता की सूचना भी पंहुची है। प्रशिक्षण समाप्ति पर सभी स्थानों पर प्रशिक्षण प्राप्त बंधुओं को भेजा जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!