नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सतर्कता:अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निर्देश,जिला प्रशासन ने श्रमणों के पैदल विहार की सूचना 2 दिन पहले देने को कहा – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

सतर्कता:अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निर्देश,जिला प्रशासन ने श्रमणों के पैदल विहार की सूचना 2 दिन पहले देने को कहा

😊 Please Share This News 😊

अत्यधिक गर्मी एवं हिटवेब से श्रमण सुरक्षा के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध,जैन श्रमणों से दोपहर में बाहर नहीं निकलने की अपील
बामनवास-लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेब के बीच अब जैन श्रमणों ( साधु-साध्वियों ) की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सक्रीय हो गया है। त्याग,तप और पदयात्रा की कठिन परम्परा को निभाने वाले श्रमणों के स्वास्थ्य एवं उनकी सुरक्षा और सुरक्षित विहार को लेकर अल्पसंख्यक मामलात विभाग ने अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय के विभिन्न संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं,युवा मंडलों और समुदाय के समाज श्रेष्ठियों व युवा वर्ग से विशेष सहयोग प्रदान करने की अपील की है।जैन श्रमणों (साधु -साध्वियों) की पैदल विहार,प्रवास और चातुर्मास के समय ठहरने के दौरान हिटवेब से सुरक्षा के लिए अल्पसंख्यक मामलात विभाग के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय के संगठन,मन्दिर समितियों और समाज श्रेष्ठियों से आग्रह किया कि वे श्रमणों (साधु – साध्वियों) के स्वास्थ्य की देखभाल को प्राथमिकता प्रदान करे।मीणा ने बताया कि श्रमणों का नंगे पैर पद विहार,प्रवास और आगामी चातुर्मास के दौरान ठहराव पूरी सतर्कता और आवश्यक व्यवस्थाओ के साथ होना चाहिए जिससे श्रमणों को लू और हीटवेब से किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।कार्यक्रम अधिकारी भावना शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से जारी की गई अपील में प्रमुख रूप से जैन समुदाय के सभी संगठनों,युवा वर्ग तथा समाज श्रेष्ठियों से अपील की है कि वे श्रमणों से अत्यधिक गर्मी के समय (दोपहर) में बाहर नहीं निकलने के बाद निवेदन करे। केवल सुबह के समय ही पैदल विहार करे अत्यन्त आवश्यक परिस्थितियों में ही शाम के समय पैदल पद विहार करे।

पुलिस,प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग करेंगे आवश्यक इंतजाम
पैदल विहार के समय श्रमणों के लिए कमण्डल में समुचित मात्रा में जल,प्राथमिक उपचार सामग्री, छाया और स्वास्थ्य सम्बन्धी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रशासन ने निर्देश दिये है कि यदि किसी क्षेत्र में श्रमणों का पैदल पद विहार या प्रवास प्रस्तावित हो,तो उसकी सूचना कम से कम दो दिन ( कार्य दिवस ) पूर्व स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध करवाई जाए,ताकि पुलिस,स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अमला समुचित प्रबन्धन कर सके।                                                                  श्रमणों की चर्या में विघ्न उत्पन्न नहीं हो
इस अवसर पर राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया अत्यधिक गर्मी एवं हिटवेब से श्रमण सुरक्षा के लिए अल्पसंख्यक मामलात विभाग एवं प्रशासन द्वारा जैन समुदाय के विभिन्न संगठनों,स्वयंसेवी संस्थाओं,युवा मंडलों और समुदाय के समाज श्रेष्ठियों व युवा वर्ग से अपील करना बहुत बड़ी पहल है। इसके लिए अल्पसंख्यक वर्ग का जैन समुदाय अल्पसंख्यक मामलात विभाग और जिला प्रशासन का आभार प्रकट करता है।उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक मामलात विभाग और जिला प्रशासन अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा आपके आदेश की अनुपालना करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि श्रमणों की चर्या में किसी प्रकार का विघ्न उत्पन्न नहीं हो।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!