खाटूश्यामजी में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत प्रभात फेरी रैली का आयोजन
|
😊 Please Share This News 😊
|

श्याम कुंड पर जल पूजन कर दिलाई जल संरक्षण व स्वच्छता की शपथ सीकर/ खाटूश्यामजी (योगेश डेनवाल)- राज्य सरकार के ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत शुक्रवार को खाटूश्यामजी में प्रभात फेरी रैली निकाली गई। रैली के बाद ऐतिहासिक श्याम कुंड पर जल पूजन कार्यक्रम आयोजित कर सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता गजानंद कुमावत के मुख्य आतिथ्य में हुआ। प्रभात फेरी मुख्य बाजार होते हुए श्याम कुंड पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्याम कुंड का जल पूजन किया गया।निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि विकास सोनी ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता बनाए रखने और जल की एक-एक बूंद बचाने की शपथ दिलाई। वक्ताओं ने कहा कि जल ही जीवन है और भावी पीढ़ी के लिए जल बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश रामूका, नगरपालिका ईओ ओमप्रकाश चौधरी, नपा पूर्व उपाध्यक्ष पूरण मल हरनाथका, व्यापार मण्डल अध्यक्ष सोनू जोशी, राजवीर सिंह खाटू, गिरीराज माटोलिया, श्रवण रूलाणिया, अजय शर्मा सहित कस्बे के कई गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।कार्यक्रम में ‘जल है तो कल है’ और ‘वंदे गंगा’ के नारे लगाए गए। अभियान के तहत लोगों को घर-घर जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
