नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ट्रंप की बेटी टिफनी पहुंचीं जैसलमेर, दामाद माइकल संग देखा स्वर्णनगरी का वैभव – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

ट्रंप की बेटी टिफनी पहुंचीं जैसलमेर, दामाद माइकल संग देखा स्वर्णनगरी का वैभव

😊 Please Share This News 😊

जैसलमेर, 31 मई (कमलेश आमेटा विशेष संवाददाता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप ने रविवार को पति माइकल बोलोस और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ जैसलमेर फोर्ट पैलेस म्यूजियम का दौरा किया। इस हाई-प्रोफाइल विजिट से स्वर्णनगरी की सांस्कृतिक विरासत विश्व पटल पर उभरी।महारावल चैतन्यराज सिंह ने अतिथियों का पारंपरिक राजस्थानी आतिथ्य के साथ स्वागत किया। उन्होंने मेहमानों को जैसलमेर के 800 साल पुराने गौरवशाली इतिहास, वीरता की परंपराओं और दुर्ग की अद्वितीय स्थापत्य कला से रूबरू कराया।संग्रहालय निदेशक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टिफनी ट्रंप ने संग्रहालय की दीर्घाओं में संरक्षित दुर्लभ कलाकृतियों, राजसी पोशाकों, ऐतिहासिक दस्तावेजों और राजपरिवार की अमूल्य धरोहरों को गहराई से देखा। अतिथियों ने 12वीं सदी के इस जीवंत दुर्ग में आज भी लोगों के निवास और इसके संरक्षण के लिए अपनाई जा रही पारंपरिक तकनीकों में विशेष रुचि दिखाई।भ्रमण के बाद महारावल चैतन्यराज सिंह एवं संग्रहालय प्रबंधन ने सभी विशिष्ट अतिथियों को पारंपरिक जैसलमेरी पट्टू भेंट कर सम्मानित किया। टिफनी ट्रंप ने जैसलमेर की धरोहरों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत का अनमोल खजाना बताया और अतिथि-सत्कार की सराहना की।यह दौरा जैसलमेर के पर्यटन के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की इस यात्रा से विदेशी पर्यटकों के बीच स्वर्णनगरी का आकर्षण और बढ़ेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!