नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जयदेव सिंह उज्जवल को संभाग स्तरीय दायित्व अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रादेशिक महाधिवेशन में उदयपुर का गौरव बढ़ा – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जयदेव सिंह उज्जवल को संभाग स्तरीय दायित्व अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रादेशिक महाधिवेशन में उदयपुर का गौरव बढ़ा

😊 Please Share This News 😊

कोटा-अखिल भारतीय साहित्य परिषद का नौवाँ प्रादेश महाधिवेशन कोटा शहर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। महाधिवेशन के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला रहे। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति एवं राष्ट्रचेतना से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंथन हुआ तथा प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों को नवीन दायित्व प्रदान किए गए।राष्ट्रीय प्रमुख बाल साहित्य किरण बाला ‘किरन’ ने बताया कि इस महाधिवेशन में उदयपुर संभाग के लिए विशेष गौरव का विषय रहा कि उदयपुर के सक्रिय समाजसेवी, साहित्यनुरागी एवं राष्ट्रचिंतक श्री जयदेव सिंह उज्ज्वल को अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संभाग स्तर पर सह-संयोजक का दायित्व प्रदान किया गया। उनकी नियुक्ति से साहित्यिक एवं सामाजिक क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। साहित्य जगत में उनका नाम एक समर्पित एवं राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत मनीषी के रूप में जाना जाता है। उनके विचारों में देशप्रेम एवं भारतीय संस्कृति के प्रति गहरी आस्था स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। साहित्य परिषद् की अभिन्न सदस्य साहित्यकार डॉ अंजू बेनीवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में साहित्य परिषद की गतिविधियाँ और अधिक प्रभावी एवं व्यापक होंगी।महाधिवेशन के विभिन्न सत्रों में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. पवनपुत्र बादल, डॉ इंदुशेखर तत्पुरुष, संगठन मंत्री डॉ. विपिन चंद्र पाठक, मंत्री भरत ठाकरे, डॉ. अन्नाराम शर्मा, विष्णु शर्मा हरिहर तथा केशव शर्मा ने साहित्य, संगठन एवं राष्ट्र निर्माण विषयों पर सदन को संबोधित किया।महाधिवेशन में प्रदेशभर से आए साहित्यकारों, शिक्षाविदों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई तथा साहित्य को राष्ट्र जागरण का सशक्त माध्यम बनाने का संकल्प लिया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!