प्रज्ञा कौशल ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारम्भ
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल ( माणकमल भंडारी )-स्थानीय दासपा रोड स्थित सैन महाराज मंदिर परिसर में
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ के तत्वावधान, विप्र फाउंडेशन व महाकवि माघ विकास संस्थान के निर्देशन में मातृ शक्ति प्रज्ञा कौशल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारम्भ किया गया।कार्यक्रम सांसद लुंबाराम चौधरी के मुख्य अतिथि, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित की अध्यक्षता, स्काउट गाइड के जन संपर्क प्रभारी माणकमल भंडारी के सानिध्य, डा राजेंद्र वैष्णव विप्र फाउंडेशन, डॉ घनश्याम व्यास सचिव राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ भारत स्काउट गाइड व महाकवि माघ विकास संस्थान के जे आर भाटी, भरतसिंह भोजानी जिला मंत्री भाजपा, महेंद्र सोलंकी, प्रवीण एम दवे नगर अध्यक्ष भाजपा के विशिष्ठ आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया । सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा की मैं भारत स्काउट गाइड की संस्था के प्रेरक कार्य से प्रभावित हूँ । भारत स्काउट गाइड जो विश्व स्तरीय सबसे बडा वर्दी धारी अनुशासित संस्थान है। इससे सम्पूर्ण जीव जगत व मानव कल्याण की एक अनुकरणीय प्रेरक प्रकल्प का अनूठा स्थान है l प्रकल्प के निदेशक दिनेश दवे ने कहा कि विप्र समाज 36 कौम में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक व सांस्कृतिक व समरसता प्रकल्प के तहत सामाजिक एकता के महान पर्व पर विप्र फाउंडेशन परिवार सराहनीय कार्य कर रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने अध्यक्षकीय उद्बोधन में कहा कि अपने जीवन के श्रेष्ठ तरीके से जीने की व अनुशासन की कार्य व्यवस्था भारत स्काउट गाइड का महत्वपूर्ण स्थान है । डॉ घनश्याम व्यास कहा कि संस्था ऐसे अवसर पर हुनर के लिए प्रकल्प, सांस्कृतिक कार्यक्रम एक आपस में भाई चारा प्रेम को प्रगाढ़ करता है।स्काउट गाइड के जिला जन सम्पर्क प्रभारी माणकमल भंडारी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि हमें इस शिविर से जीने की कला के साथ आर्थिक स्थिति सुधारने का भी अवसर मिलता है। भंडारी ने शिविर की विशेषताओं के बारे में सविस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस शिविर में नियमित रूप से आने वालों को अधिक लाभ मिलेगा। डॉ घनश्याम व्यास ने कहा कि कार्यक्रम में श क्षेत्र के बंधुवर भी अन्य सहगामी प्रकल्पो के माध्यम से
बढ़चढ़ अपनी सहभागिता प्रदत्त कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ घनश्याम व्यास ने किया व्यवस्थापक जे आर भाटी ने आभार प्रकट किया मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर मनीष दवे, भोमाराम सैन , गणेशाराम सैन, हकियाराम सैन, वासुदेव अवस्थी, राजेंद्र वैष्णव, मुकेश नामदेव, पूर्णदास पुजारी, मोहब्बतसिंह राव, सीमा जीनगर सहित कई कार्यकर्ता, बंधु व मोहल्ले वासी उपस्थित थे।
जसराज राजपुरोहित को प्रदान किया माघ सेवा पुरस्कार
भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के अनुकरणीय योगदान के लिए भारत स्काउट गाइड,
शिक्षा, समाज सेवा के फलस्वरूप माघ सेवा पुरस्कार भी ज्ञापित किया गया और इनके परिवार को असीम मंगल मय शुभकामनाएं प्रदत्त की।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
