नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिंदुस्तान जिंक से सीनियर इंजीनियर देवीलाल राठौर की गौरवशाली सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह संपन्न – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

हिंदुस्तान जिंक से सीनियर इंजीनियर देवीलाल राठौर की गौरवशाली सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह संपन्न

😊 Please Share This News 😊

चित्तौड़गढ़, 3 जून।(कमलेश आमेटा) हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, जिंक स्मेल्टर चंदेरिया से सीनियर इंजीनियर पद से 35 वर्ष 01 माह 08 दिन की दीर्घ सेवा के बाद 30 मई 2026 को सेवानिवृत्त हुए श्री देवीलाल राठौर का भव्य सम्मान समारोह चित्तौड़गढ़ में आयोजित किया गया।इस अवसर पर निम्बाहेड़ा क्षेत्रीय विधायक श्रीचंद कृपलानी मुख्य अतिथि, सीपी जोशी एवं चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं शैलेन्द्र झंवर, गिरीश दीक्षित विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने देवीलाल राठौर को शॉल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर ‘जीवन दाता’ के रूप में सम्मानित किया एवं उनकी सेवाओं व समाजसेवा की सराहना कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

शुभकामना संदेशों की बौछार
पूर्व प्रधान पंचायत समिति प्रतापगढ़ ईश्वर लाल पाटीदार कुलमीपुरा एवं जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट राम प्रसाद पाटीदार प्रतापगढ़ ने शुभकामना संदेश में कहा कि श्री देवीलाल राठौर ने ‘रक्तदान-महादान’ को जीवन का उद्देश्य बनाया। 54 बार रक्तदान कर चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ का नाम रोशन किया। आपने कई रक्त शिविर आयोजित किए और हर मुश्किल घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़े रहे।

श्री राठौर तीर्थ धाम का अभिनंदन पत्र 
श्री राठौर तीर्थ धाम परिवार द्वारा जारी अभिनंदन पत्र में कहा गया कि 58 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए देवीलाल राठौर ने 35 वर्षों तक निष्ठावान, धैर्यवान और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में मजदूर संगठन में योगदान दिया। 53 बार रक्तदान कर ‘रक्तदानवीर’ के रूप में राजस्थान में विशिष्ट पहचान बनाई।

राठौर तीर्थ में बनेगा 100 बेड का हॉस्पिटल 
कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि राठौर तीर्थ के अंतर्गत निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में भारत के निर्धन और असहाय नागरिकों का फ्री इलाज होगा। समाज के प्रेरणापुंज एवं अध्यक्ष आर.एन. राठौड़ साहब की परिकल्पना के अनुसार 100 पलंग का हॉस्पिटल बनेगा।इस अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद जैन-उर्मिला जैन चित्तौड़गढ़ द्वारा भी शुभकामना संदेश प्रेषित किया गया। सभी ने देवीलाल राठौर के दीर्घ, आरोग्यमय एवं सक्रिय सामाजिक जीवन की मंगलकामना की। वहीं इस शुभ कार्यक्रम में पूर्व सभापति चित्तौड़गढ़ सुरेश झंवर, दीनदयाल उपाध्याय मंच के पूर्व अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी, गिरीश ,रघु शर्मा, अनिल ईनाणी, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, मोहम्मद सलीम मंसूरी, सुधीर जैन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं परिवारजन उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!