विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत स्काउट गाइड द्वारा वृहद पौध वितरण एवं हस्ताक्षर अभियान सहित पौध संरक्षण शपथ संकल्प आयोजित
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल– भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ भीनमाल के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ भीनमाल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पौध संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन शंकर लाल मंसूरिया पुलिस उप अधीक्षक के मुख्य अतिथि व भोमाराम सैन,सैन समाज भीनमाल,दिनेश कुमार दवे,राजेंद्र वैष्णव, जे आर भाटी,डॉ घनश्याम व्यास,सचिव स्थानीय संघ के विशिष्ठ अतिथि में आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरण उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में भावाराम चौधरी जेपाराम चौधरी धोरिया की उपस्थित में पुलिस उप अधीक्षक शंकर लाल मंसूरिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलन बना रहता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्राप्त होता है।इस अवसर पर दिनेश कुमार दवे प्रकल्प प्रभारी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
डॉ घनश्याम व्यास,सचिव भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के संकल्प के साथ हस्ताक्षर किए।
अभियान को लोगों का उत्साहजनक समर्थन प्राप्त हुआ।कार्यक्रम में श्रीमती भगवती,आशा सहयोगिनी भीनमाल,श्रीमती चम्पा फुलवरिया,पुष्पा देवी,कंचन देवी सरिता,सीता सहित अनेक प्रशिक्षणार्थी सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत स्काउट के कौशल प्रशिक्षण शिविर के सदस्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान जे आर भाटी,राजेंद्र वैष्णव सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।पुलिस उप अधीक्षक मसूरिया ने कहा कि भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ भीनमाल,
विप्र फाउंडेशन भीनमाल,अखिल भारतीय श्री महाकवि माघ विकास संस्थान के प्रयास से आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का प्रेरणादायक पहल बताया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
