भीनमाल ग्रामीण क्षेत्र में जनगणना कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। ( माणकमल भंडारी )भीनमाल ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 47 राजस्व गांवों को 205 जनगणना ब्लॉकों में विभाजित कर 203 प्रगणकों के माध्यम से जनगणना कार्य संपादित कराया गया।इस महत्वपूर्ण कार्य के सुचारु संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु 34 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए। गत 16 मई से शुरू हुए जनगणना कार्य को 09 जून को शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। निर्धारित समयावधि में इस व्यापक एवं महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए प्रत्येक स्तर पर नियमित समीक्षा, प्रभावी मॉनिटरिंग तथा प्रशासनिक समन्वय सुनिश्चित किया गया। जनगणना कार्य की प्रभावी निगरानी एवं मार्गदर्शन उपखंड अधिकारी मोहित कासनिया, तहसीलदार भीखदान चारण एवं नायब तहसीलदार मीठाराम जोशी द्वारा किया गया। प्रशासनिक समन्वय एवं सतत् निगरानी के कार्य में मुकेशकुमार चौधरी एवं जगदीशकुमार विश्नोई का विशेष योगदान रहा। कार्यालय संबंधी व्यवस्थाओं एवं आवश्यक कार्यालयीन कार्यों के सुचारु संचालन में कृष्णकुमार चौधरी द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। वहीं जनप्रतिनिधियों से सतत् संवाद स्थापित करने, जनगणना कार्य के प्रति समन्वय एवं सहयोग सुनिश्चित करने में राणाराम चौधरी द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया गया। सभी अधिकारियों, सुपरवाइजरों, प्रगणकों एवं सहयोगी कार्मिकों ने टीम भावना, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए भीनमाल ग्रामीण क्षेत्र में जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
निर्धारित समय सीमा में जनगणना कार्य का शत-प्रतिशत निष्पादन प्रशासनिक दक्षता, उत्कृष्ट समन्वय एवं सभी कार्मिकों की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
