नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भीनमाल द्वारा सहायता केन्द्र के दूसरे दिन विद्यार्थियों की उमड़ी भीड़ – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भीनमाल द्वारा सहायता केन्द्र के दूसरे दिन विद्यार्थियों की उमड़ी भीड़

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), भीनमाल नगर द्वारा नव प्रवेशित विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं सहयोग हेतु लगाए गए सहायता केन्द्र (Help Desk) के दूसरे दिन विद्यार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। परिषद के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, दस्तावेज़ सत्यापन एवं ऑनलाइन आवेदन संबंधी विभिन्न जानकारियाँ प्रदान कर उनकी सहायता की।

नगर मंत्री गोविंद चौधरी ने बताया कि प्रवेश आवेदन पत्र (फॉर्म) जमा करवाने की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिल सके।

इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य मोनिका चौधरी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक देवासी, इकाई अध्यक्ष नरेश बिश्नोई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं विद्यार्थियों की सहायता में सक्रिय भूमिका निभाई।

विद्यार्थी हित में परिषद का सहायता केन्द्र निरंतर कार्य कर रहा है तथा प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने तक विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!