नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महाराजा हनवन्त सिंह जी की 103वीं जयन्ती पर प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

महाराजा हनवन्त सिंह जी की 103वीं जयन्ती पर प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ

😊 Please Share This News 😊

जोधपुर, 16 जून। महाराजा हनवन्त सिंह जी की 103वीं जयन्ती पर मंगलवार प्रातः श्री हनवन्त राजपूत हॉस्टल के मुख्य द्वार पर प्रतिमा स्थल पर मुख्य पुष्पांजलि समारोह आयोजित हुआ।

हिज हाईनेस महाराजा हनवन्त सिंह जी चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव कल्याण सिंह राठौड़ ने बताया कि महाराजा गज सिंह जी ने महाराजा हनवन्त सिंह जी प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर पुष्पांजलि अर्पित की। पंडित ललित कुमार त्रिवेदी ने पूजा करवायी।

इन्होंने भी पुष्पांजलि अर्पित की
इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ. नारायण सिंह माणकलाव, मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा, श्री हनवन्त एज्यूकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष गोपाल सिंह रूदिया, महरानगढ़ म्युजियम ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजय सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह इन्द्रोका, सचिव रणवीर सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह लोड़ता, श्री हनवन्त एज्यूकेशनल सोसायटी के मोटिवेशनल स्पीकर कमेटी के अध्यक्ष कर्नल भोजराज सिंह राठौड़ हरीमा , फारूख अहमद खान, गोपाल सिंह भलासरिया, दयाल सिंह भाटी, डॉ. रामसिंह मेड़तिया, करण सिंह भाटी, श्यामसिंह मेड़तिया, श्याम सिंह सजाड़ा, मेघसिंह पड़िहार, राजेन्द्र सिंह लीलियाँ, किशनवीर सिंह राठौड़, भोमसिंह चांदावत, रामसिंह सोलंकियातला, मनोहर सिंह खीर्ची, रणजीत सिह ज्याणी, जसवन्त सिंह चाम्पावत, लक्ष्मण सिंह चाम्पावत, नवल सिंह दहिया, रविन्द्र सिंह, बहादुर सिंह, पूर्णसिंह बागावास सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

महाराजा हनवन्त स्कूल में भी हुई पुष्पांजलि

महाराजा हनवंत सैनिक स्कूल चौपासनी में महाराजा हनवंत सिंह जी की जयंती मनाई गई ।मुख्य अतिथि चौपासनी शिक्षा समिति के अध्यक्ष रावल किशन सिंह जसोल, कर्नल शंभू सिंह देवड़ा,राम सिंह जोधा ,मोहन सिंह खींची, सवाई सिंह ,गजेंद्र सिंह ,नाथू सिंह, मनजीत सिंह व शिक्षक व शिक्षिकाएं ने पुष्पांजलि अर्पित की।
व वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्रीमती नीना देवड़ा ने आभार व्यक्त किया।

सुमेरपुर में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम
महाराजा हनवन्त सिंह जी की 103 वीं जयन्ती पर सुमेरपुर में महाराजा हनवन्त सिंह प्रतिमा स्थल सुमेरपुर में पुष्पांजलि अर्पित की गई । कार्यक्रम पशुपालन और देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत, श्री गोड़वाड़ सेवा समिति सुमेरपुर शिवगंज के अध्यक्ष सुमेर सिंह राणावत पोमावा, कालूराम कुम्हार, पूनम सिंह, गोविंद सिंह चुंडावत, नरपत सिंह राजपुरोहित, डॉ महिपाल सिंह, महिपाल सिंह देवड़ा, मुकेश मोदी व शिवगंज के निवासियों द्वारा बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ महाराजा हनवंत सिंह जी की 103वीं जयंती मनाई गई । इस अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम भी हुआ ।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!