पावली ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का हुआ समाधान योजनाओं का मिला लाभ
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल ।( माणकमल भंडारी ) निकटवर्ती ग्राम पंचायत पावली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में आमजन की समस्याओं के समाधान के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर प्रभारी उप खण्ड अधिकारी ओमप्रकाश एवं तहसीलदार नीरजकुमारी ने शिविर में समस्याओं का समाधान कराया। इस दौरान पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल ने भी भाग लेकर ग्रामीणों से संवाद किया तथा शिविर की व्यवस्थाओं एवं कार्यों का अवलोकन किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी ने बताया कि राजस्व, सामाजिक न्याय, चिकित्सा, कृषि, बिजली, जलदाय एवं अन्य विभागों द्वारा विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। पात्र व्यक्तियों को पेंशन स्वीकृति, भूमि संबंधी दस्तावेज, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार अपडेट, किसान योजनाओं की जानकारी सहित अन्य सुविधाओं का लाभ मिला। तहसीलदार नीरजकुमारी के प्रयास से राजस्व विभाग द्वारा नामांतरण के 42, सीमाज्ञान/पथरगढ़ी के 6, आपसी सहमति से विभाजन के 3, राजस्व अभिलेखों एवं खातों के शुद्धिकरण के 22, रास्ते के 3, जाति एवं मूल निवास के 18, आबादी भूमि आवंटन के 1 तथा फार्मर रजिस्ट्री के 12 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। साथ ही वर्षों से लंबित राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटियों का भी सुधार किया गया। गलत दर्ज नामों को संशोधित कर संबंधित परिवारों को राहत प्रदान की गई। जिससे उनके भूमि अभिलेख सही हो सके। इसके अतिरिक्त पात्र लाभार्थियों को पंचायत पट्टों का वितरण किया गया। पट्टे प्राप्त होने से ग्रामीणों को अपने आवासीय भूखंडों पर कानूनी अधिकार प्राप्त हुए तथा उनमें सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई।
लाभार्थियों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही समस्याओं का समाधान कर आमजन को राहत प्रदान की गई।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
