आरएलपी सुप्रीमो बेनीवाल की सुरक्षा सहित विभिन्न मांगो को लेकर वाहन रैली के साथ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
|
😊 Please Share This News 😊
|

सायला-राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सुरजभान विश्नोई को ज्ञापन सौंपा।
आरएलपी नेता अमरसिंह पोषाना के नेतृत्व में सिवायट चौराहे से विभिन्न गांवों से कार्यकर्ता वाहनों में सवार होकर रैली के रूप सायला उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे।जहां पर नेता अमरसिंह पोषना ने प्रदेश की सरकार पर आमजन की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।बिजली पानी जैसी सुविधाओ के नाम पर सरकार विफल है।अन्य वक्ताओं ने भी किसानों को भाजपा की सरकार में मुश्किलों का सामना करते हुए उनकी सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया।इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी सुरजभान विश्नोई को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में सांसद व आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल को पुनः सुरक्षा प्रदान करने, जीवाणा में अनार मंडी को शीघ्र ही निर्माण कर शुरू करवाने,
कृषि कार्य व घरेलू बिजली व्यवस्था को सुचारू रखते हुए कटौती नहीं करने सहित विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान बाबूलाल,अशोक पंवार,लक्ष्मणसिंह,प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
