नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रोटरी क्लब अध्यक्ष रमेशकुमार जैन का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

रोटरी क्लब अध्यक्ष रमेशकुमार जैन का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया

😊 Please Share This News 😊

जालौर-( माणकमल भंडारी )सीनियर सिटिजन वाचनालय शिवाजी नगर जालोर में रोटरी क्लब अध्यक्ष रमेशकुमार जैन निवासी तीखी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परमानंद भट्ट द्वारा तिलक लगाकर आशीर्वाद के साथ व ऋषिकुमार दवे, अध्यक्ष सीनियर सिटीजन फोरम द्वारा साफा पहनाकर उनका अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दी गईं। संस्थान के संरक्षक नारायणलाल भट्ट एवं भंवरलाल सुथार द्वारा माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी गईं। जालोर नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष मोहन पाराशर, हुकमीचंद मेहता एवं देवीलाल की अनुपस्थिति में उनके द्वारा प्रेषित जन्मदिन की शुभकामनाओं का वाचन नारायणलाल भट्ट द्वारा किया गया तथा उनकी ओर से माल्यार्पण भंवरलाल सुथार द्वारा कर शुभकामनाएं अर्पित की गईं। रमेश जैन द्वारा जालोर में शौर्य स्थल, शहीद स्मारक का निर्माण करवाया गया है। उन्होंने तीखी गांव में भी विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्यों में इनका योगदान रहा है
मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर
पी. एल. सोनगरा, कानाराम प्रजापत, पुखराज शर्मा, अंबालाल सुंदेशा, सूरजप्रकाश व्यास, सरदारसिंह चारण, नैनाराम, भारत विकास परिषद के सचिव शांतिलाल सोनी, दलपतसिंह आर्य, एम.आर. चौहान, सावरचंद माली, सीए ज़ीशान अली एवं पदमाराम द्वारा भी माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी गईं। रोटरी क्लब कोषाध्यक्ष द्वारा भी माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी गईं ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!