नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मेक्सिको की कार्यवाहक राजदूत का किया आत्मीय स्वागत – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मेक्सिको की कार्यवाहक राजदूत का किया आत्मीय स्वागत

😊 Please Share This News 😊

उदयपुर, 21 जून। मेक्सिको की कार्यवाहक राजदूत (चार्ज द’अफ़ेयर्स, मेक्सिको दूतावास) क्लौडिया केलर लापेयर ने सिटी पैलेस पहुँचकर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से शिष्टाचार भेंट की। डॉ. मेवाड़ ने भारतीय संस्कृति के मूल मंत्र ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा का निर्वहन करते हुए राजदूत क्लौडिया केलर लापेयर, उनके साथ आई उनकी बहन गिसेला केलर लापेयर तथा गनेरीवाल फाउंडेशन के ट्रस्टी कुणाल गनेरीवाल का मेवाड़ी परंपरा के अनुरूप आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया तथा स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।सिटी पैलेस में आयोजित इस विशेष भेंट के दौरान भारत एवं मेक्सिको के सांस्कृतिक संबंधों, मेवाड़ की गौरवशाली विरासत, कला, स्थापत्य एवं सांस्कृतिक संरक्षण जैसे विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर मेक्सिको की कार्यवाहक राजदूत क्लौडिया केलर लापेयर ने उदयपुर को विश्व के सर्वाधिक आकर्षक एवं पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक बताते हुए कहा, “राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अद्वितीय कला-कृतियों एवं आश्चर्यजनक स्थापत्य सौंदर्य से सुसज्जित इस भव्य एवं ऐतिहासिक सिटी पैलेस का भ्रमण करना मेरे लिए अत्यंत सुखद एवं गौरवपूर्ण अनुभव रहा। यहाँ की प्रत्येक कलाकृति और विरासत का प्रत्येक तत्व राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति एवं इतिहास की अनुपम झलक प्रस्तुत करता है। यह यात्रा मेरे लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगी।” यह शिष्टाचार भेंट विरासत संरक्षण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा साझा मानवीय मूल्यों के माध्यम से भारत और मेक्सिको के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक संवाद सिद्ध हुई। उदयपुर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में सम्पन्न यह मुलाकात इस तथ्य को पुनः रेखांकित करती है कि सांस्कृतिक विरासत केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि विभिन्न देशों और सभ्यताओं को जोड़ने वाला एक सशक्त सेतु भी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!