कचरा संग्रहण के लिए पांच मिनी टेम्पो को हरि झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ
|
😊 Please Share This News 😊
|

सायला। प्रियंक दवे । सायला नगर पालिका ने शहर की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में गुरुवार को महत्वपूर्ण पहल करते हुए घर-घर कचरा संग्रहण के लिए पांच मिनी टेम्पो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रवक्ता एवं पूर्व सरपंच सुरेश राजपुरोहित, अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार राजपुरोहित तथा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मांगीलाल राजपुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को विभिन्न मोहल्ले मे रवाना कर शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि सुरेश राजपुरोहित ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व भी है। उन्होंने आमजन से घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था का सहयोग करने और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील की। साथ ही नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार राजपुरोहित ने बताया कि इन मिनी टेम्पो के संचालन से घर-घर से नियमित कचरा संग्रहण होगा, जिससे सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी कम होगी तथा शहर की स्वच्छता व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आएगा।
इस अवसर पर श्रवण अग्रवाल, जेईएन रमेश सुंदेशा, मयंक देवड़ा, जगदीश पुनिया, महेंद्र वैष्णव, सफाई जमादार सवाई चौधरी, बाबूलाल राजपुरोहित, पवन जीनगर सहित नगर पालिका का स्टाफ एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
