राजीविका मिशन योजना से ग्रामीण महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-भीनमाल की ग्राम पंचायत बोरटा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान राजीविका मिशन योजना के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह को ट्रैक्टर प्रदान किया गया। इस पहल से महिलाओं को कृषि कार्यों में सुविधा मिलने के साथ-साथ स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा परिवार की आय बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी।राजीविका मिशन के तहत लाभान्वित होने पर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ट्रैक्टर केवल एक मशीन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत है। यह पहल ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
