रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के श्री खाटू श्याम जी मंदिर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की 4 months ago 😊 Please Share This News 😊 Lalit Kumar(Raju) Editor-in-chief(lalit.space10@gmail.com)91+9782656423 सीकर-रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के सीकर में श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में सीकर के पूर्व सांसद श्री सुमेधानंद सरस्वती और राजस्थान सरकार के शहरी विकास एवं आवास विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झबर सिंह खर्रा मौजूद थे। इस दौरान श्री श्याम मंदिर समिति के प्रतिनिधि श्री शक्ति सिंह चौहान, श्री मानवेंद्र सिंह चौहान और श्री मोहन सिंह (दास) चौहान भी उपस्थित थे।इस बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम जी मंदिर में आने वाले असंख्य श्रद्धालुओं के लिए रेल संपर्क और यात्री सुविधाओं को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने बुनियादी ढांचे में सुधार और तीर्थयात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए रेल मंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया।श्री वैष्णव ने कहा कि परियोजना से संबंधित तकनीकी कार्य पहले किए जाएंगे। इसमें मौजूदा रेलवे लाइनों से संबंधित सभी अभियांत्रिकी और सिग्नलिंग कार्य, नई रेलवे लाइन का निर्माण और मौजूदा नेटवर्क के साथ उसका एकीकरण शामिल होगा। इसके बाद स्टेशन भवन का निर्माण शुरू होगा।प्रसिद्ध खाटू श्याम जी मंदिर से लगभग 11 किलोमीटर दूर स्थित प्रस्तावित स्टेशन भवन को राजस्थान की समृद्ध स्थापत्य और सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप तैयार किया जाएगा। इसमें आधुनिक बुकिंग कार्यालय, विशाल प्रतीक्षा कक्ष, स्वच्छ शौचालय, यात्री-अनुकूल सुविधाएं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं होंगी ताकि यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल सके। इस स्टेशन के विकास से हर साल खाटू श्याम जी दर्शन करने आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए रेल सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ, यह परियोजना क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करेगी, पर्यटन को बढ़ावा देगी, स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को गति देगी और क्षेत्र में रेलवे बुनियादी ढांचे को और मजबूत करेगी। प्रस्तावित स्टेशन आधुनिक, यात्री-केंद्रित बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति भारतीय रेलवे की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके साथ ही तीर्थयात्रियों और स्थानीय समुदायों की बढ़ती आवागमन संबंधी जरूरतों को भी पूरा करता है। व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे Donate Now More Stories पंचायती राज चुनाव 2026 के मद्देनजर एरिया एवं जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त, 24 अक्टूबर को होगा प्रशिक्षण 15 hours ago डीएआरपीजी की सचिव ने मुंबई में रेलवे और वित्त मंत्रालयों के क्षेत्रीय कार्यालयों में विशेष अभियान 6 के क्रियान्वयन की समीक्षा की 1 day ago THE MAGIC RETURNS TO YAS ISLAND, ABU DHABI: IIFA 2027 GETS SET FOR THE GLOBAL STAGE 1 day ago [responsive-slider id=1466] You may have missed पंचायती राज चुनाव 2026 के मद्देनजर एरिया एवं जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त, 24 अक्टूबर को होगा प्रशिक्षण 15 hours ago डीएआरपीजी की सचिव ने मुंबई में रेलवे और वित्त मंत्रालयों के क्षेत्रीय कार्यालयों में विशेष अभियान 6 के क्रियान्वयन की समीक्षा की 1 day ago THE MAGIC RETURNS TO YAS ISLAND, ABU DHABI: IIFA 2027 GETS SET FOR THE GLOBAL STAGE 1 day ago पंचायतीराज चुनाव के तहत पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न:निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न करवाएं – जिला निर्वाचन अधिकारी 2 days ago