नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अभय राजपुरोहित हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर विप्र फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

अभय राजपुरोहित हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर विप्र फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

😊 Please Share This News 😊

जालोर– प्रियंक दवे । सिरोही जिले के आमलारी गांव में अभय राजपुरोहित की निर्मम हत्या के विरोध में विप्र फाउंडेशन संगठन, जालोर द्वारा सोमवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई।ज्ञापन में संगठन ने मांग की कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, दिवंगत अभय राजपुरोहित की पत्नी को स्थायी राजकीय सेवा में नियुक्ति दी जाए तथा मामले के सभी दोषियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें आजीवन कारावास अथवा मृत्यु दंड जैसी कठोर सजा दिलाई जाए। संगठन ने कहा कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।इस दौरान विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव एवं जालोर प्रभारी नवीन जोशी, जिला अध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित (आलासन), जिला उपाध्यक्ष ललित दवे, जिला मंत्री पोकर दाधीश, किशोरसिंह राजपुरोहित, जिला युवा अध्यक्ष पवन दवे, जिला युवा मंत्री चारुल शर्मा, तहसील अध्यक्ष दिलीप भट्ट, तहसील मंत्री मनीष व्यास, नगर अध्यक्ष तरुण राजपुरोहित, जिला मंत्री बागसिंह राजपुरोहित, दिनेश भट्ट, गोपालसिंह राजपुरोहित (एडवोकेट), सतपाल पुरोहित (एडवोकेट), आश्विन राजपुरोहित, केसरसिंह राजपुरोहित (एडवोकेट), जितेन्द्र दवे (सराना), केसरसिंह राजपुरोहित (बागरा), अशोक राजपुरोहित (बागरा), विकास दवे, लालसिंह राजपुरोहित (गोविन्दला), मुकेश राजपुरोहित (एडवोकेट), प्रवीणसिंह राजपुरोहित (एडवोकेट), प्रवीणसिंह राजपुरोहित (साकरना), विनय व्यास, प्रतीक व्यास, रविशेखर शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे।संगठन ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय नहीं मिला और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज लोकतांत्रिक तरीके से अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!