अमरनाथ यात्रा से लौटेने पर स्वर्णकार समाज के युवाओं का सांचौर में भव्य स्वागत
|
😊 Please Share This News 😊
|

सांचौर। पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा पूर्ण कर सांचौर लौटने पर भावेश सोनी, प्रदीप सोनी, सुरेश सोनी, राहुल सोनी, हितेश सोनी, विक्रम सोनी एवं दिलीप सोनी का स्वर्णकार व्यापार संघ, सांचौर एवं स्वर्णकार गौ सेवा समिति, सांचौर द्वारा आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर स्वर्णकार व्यापार संघ के अध्यक्ष भीखचंद सोनी के नेतृत्व में समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर यात्रियों का सम्मान किया तथा बाबा बर्फानी के सफल दर्शन एवं सकुशल यात्रा पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में पारसमल सोनी, प्रकाशमल सोनी, कालूचंद सोनी, श्रवणकुमार सोनी, अनिल कुमार सोनी, सांवलचंद सोनी, नागेश सोनी, रोहित सोनी, कुलदीप सोनी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे। सभी ने यात्रियों का अभिनंदन करते हुए बाबा बर्फानी से समाज, प्रदेश एवं देश में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि बाबा बर्फानी के दर्शन अत्यंत दिव्य एवं आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करने वाले रहे। उन्होंने यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समाज बंधुओं ने सभी यात्रियों के
उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की तथा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
