नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विप्र फाउंडेशन द्वारा प्रियंका शर्मा का “विप्र गौरव” सम्मान से किया अभिनंदन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

विप्र फाउंडेशन द्वारा प्रियंका शर्मा का “विप्र गौरव” सम्मान से किया अभिनंदन

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-(माणकमल भंडारी)शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली सुश्री प्रियंका शर्मा का उनके निवास पर विप्र फाउंडेशन जालोर द्वारा “विप्र गौरव सम्मान पत्र” एवं दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि सुश्री प्रियंका शर्मा विद्यालय एवं महाविद्यालय दोनों स्तरों पर टॉपर रही हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों से ब्राह्मण समाज का मान, गौरव एवं प्रतिष्ठा बढ़ाई है। इसके साथ ही उन्होंने पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालोर के विकास हेतु तीन लाख सत्तर हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान कर शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका यह योगदान विद्यालय के विकास तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करने वाला प्रत्येक व्यक्ति समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सुश्री प्रियंका शर्मा का यह प्रेरणादायी एवं समाजहित में किया गया कार्य निश्चित रूप से अन्य लोगों को भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए प्रेरित करेगा।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नेनसिंह राजपुरोहित, संरक्षक पवन दाधीच, जिला मंत्री पोखरमल दाधीच, जिला मंत्री किशोरसिंह राजपुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप भट्ट, युवा जिलाध्यक्ष पवन दवे, जोगेश ओझा, युवा महामंत्री चारुल शर्मा, दिनेश भट्ट, भावना वैष्णव सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे। विप्र फाउंडेशन जालोर परिवार ने सुश्री प्रियंका शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर समाजसेवा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की। यह सम्मान समारोह समाज में शिक्षा, सेवा एवं संस्कार के प्रति समर्पित व्यक्तित्वों को सम्मानित करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के रूप में सराहा गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!