नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मोदरान में 29 जुलाई को होगा सोनी समाज का दशम् गुरु पूर्णिमा महोत्सव, 350 प्रतिभाओं व 50 रक्तदाताओं का होगा सम्मान – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

मोदरान में 29 जुलाई को होगा सोनी समाज का दशम् गुरु पूर्णिमा महोत्सव, 350 प्रतिभाओं व 50 रक्तदाताओं का होगा सम्मान

😊 Please Share This News 😊

मोदरान/भीनमाल-श्री ब्राह्मण स्वर्णकार युवा संगठन, जिला जालोर एवं श्री अणदारामजी सेवा संस्थान, मोदरान के संयुक्त तत्वावधान में ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के आराध्य सिद्ध पुरुष श्री श्री 1008 गुरुदेव श्री अणदारामजी महाराज के अवतरण एवं महाप्रयाण दिवस (गुरु पूर्णिमा) के अवसर पर दशम् गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 29 जुलाई (बुधवार) को श्री अणदारामजी धाम, मोदरान में होगा।जिलाध्यक्ष रमेश सोनी पुनासा ने बताया कि संस्था का यह 18वां तथा मोदरान में आयोजित होने वाला 10वां गुरु पूर्णिमा महोत्सव है। इससे पहले कई वर्षों तक यह आयोजन भीनमाल में होता रहा। इस बार समारोह में समाज की 350 प्रतिभाओं का सम्मान, 50 रक्तदाताओं का अभिनंदन, समाज की बालिकाओं द्वारा 18 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भामाशाह एवं अतिथियों का सम्मान तथा आगामी वर्ष की गुरु पूजन चढ़ावा बोलियां आयोजित की जाएंगी।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे गुरु पूजन एवं महाआरती से होगी। 11 बजे भोजन प्रसादी के बाद 11:30 बजे से शाम 5 बजे तक प्रतिभा सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शाम 6 बजे भोजन प्रसादी तथा रात्रि 9 बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में अनिता जांगिड़, सुरेश लोहार एवं उषा गोस्वामी भजनों की प्रस्तुति देंगे, जबकि मंच संचालन मीठालाल जांगिड़ करेंगे।रमेश सोनी पुनासा ने बताया कि समारोह में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश एवं दक्षिण भारत सहित विभिन्न क्षेत्रों से प्रवासी समाजबंधुओं के अलावा जालोर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से 3 से 4 हजार समाजबंधुओं के सपरिवार पहुंचने की संभावना है। आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं तथा विभिन्न क्षेत्रों में निमंत्रण पत्रों का वितरण पूरा किया जा चुका है।

समाजबंधुओं से अपील

आयोजकों ने समाज के सभी परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने की अपील की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!