उड़ान “बालिका चेतना जागृति अभियान” का किया आयोजन ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल । जिला प्रशासन, महिला अधिकारित विभाग जालोर एवं आर डी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय कोरा में बालिका चेतना जागृति अभियान का आयोजन किया गया। आर डी फाउंडेशन प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर गरिश्मा चौहान ने कहा कि माहवारी स्वच्छता प्रबंधन शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अतिआवश्यक है। उन्होंने बालिकाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए किशोरियों और महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ गुड टच बैड टच बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो क्लिप दिखा कर बालिकाओं से संवाद किया ।
उन्होंने राज्य सरकार की अभिनव पहल आई एम शक्ति उड़ान योजना की जानकारी साझा की। पूर्णिमा एएनएम ने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए राज्य सरकार के योजनाओं के बारे में बताया ! संस्था प्रधानाचार्य करमाराम ने आर डी फाउंडेशन के इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए टीम का आभार व्यक्त किया ।
मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस मौके पर गजेंद्रसिंह कारोला मैनेजर आरडी फाउंडेशन, सोमतीदेवी, इंद्रादेवी, चंपादेवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, भेराराम, हीराराम सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्राएँ उपस्थित रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
