नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गुरुपूर्णिमा पर्व के उपलक्ष मे दिव्यांग बच्चों को स्कूल बैग वितरित – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

गुरुपूर्णिमा पर्व के उपलक्ष मे दिव्यांग बच्चों को स्कूल बैग वितरित

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल। सोनी समाज के आराध्य श्री अणदारामजी महाराज के अवतरण एवं महाप्रयाण दिवस गुरुपूर्णिमा पर्व के उपलक्ष मे श्री ब्राह्मण स्वर्णकार युवा संगठन, जिला जालोर एवं श्री अणदारामजी सेवा संस्थान द्वारा अर्पण दिव्यांग सेवा संस्थान, भीनमाल में अध्ययनरत सभी दिव्यांग बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। स्कूल बैग का सौजन्य सोनी दलाजी प्रागाजी परिवार द्वारा रहा।

संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश सोनी (पुनासा) ने बच्चों को बैग प्रदान करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने अर्पण दिव्यांग सेवा संस्था के विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि संस्था दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देकर समाज में अनुकरणीय कार्य कर रही है।इस अवसर पर संगठन के सदस्य विक्रम सामराणी, दिनेश साचौर, प्रकाश चादूर एवं अशोक टिटोप भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए एवं आईसक्रीम खिलाई गई, विद्यालय परिवार ने इस सराहनीय पहल के लिए श्री ब्राह्मण स्वर्णकार युवा संगठन एवं श्री अणदारामजी सेवा संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर संस्था के संचालक पीयूष, नीता रुपाराम एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!