नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा सद्भावना दिवस समापन महोत्सव का भव्य आयोजन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा सद्भावना दिवस समापन महोत्सव का भव्य आयोजन

😊 Please Share This News 😊

नई दिल्ली/जयपुर- विश्व बंधुत्व एवं “विश्व बन्धुत्व एकामहे” की कार्ययोजना को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने वाले संगठन अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा नई दिल्ली में भारत रत्न एवं देश के युवा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती के समापन अवसर पर सद्भावना दिवस समापन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन 25 राष्ट्रों के राष्ट्रीय ध्वजों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम के दौरान “वसुधैव कुटुम्बकम्”, “ग्लोबल विलेज” एवं “सत्यम् शिवम् सुन्दरम्” की अवधारणा को मूर्त रूप देने तथा वैश्विक शांति, सामाजिक समरसता, मानव एकता एवं भारत की प्रतिष्ठा को विश्व स्तर पर सुदृढ़ करने की कार्ययोजना पर सामूहिक विचार-विमर्श किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. जितेन्द्र सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार, समारोह अध्यक्ष डॉ. एच. सी. गणेशिया, चांसलर एवं प्रसिद्ध कानूनविद्, विशिष्ट अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. ए. पी. सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, नई दिल्ली के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक चौधरी रोहताश बेदी, उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत के राजनीतिक सलाहकार श्री हरपाल रावत, नेपाल राष्ट्र के जगतगुरु शिव शक्ति बाबा तथा अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा, एडवोकेट सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित- मुल सिंह नाथावत, डॉ0 तुहिना प्रकाश शर्मा, डॉ0 रणवीर सिंह यादव, सतनाम सिंह, सतेन्द्र पन्नु, डॉ0 औम प्रकाश शर्मा, एंव कालु राम सोनेल सहित 85 विशिष्ट प्रतिभाओं को उनके सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, जनसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए “राजीव गांधी गौरव अवार्ड” से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के अंतर्गत प्रथम “राजीव गांधी गौरव रत्न अवार्ड” नेपाल राष्ट्र के जगतगुरु शिव शक्ति बाबा को प्रदान किया गया।
समारोह में अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संस्थापक एवं प्रेरणास्रोत विश्व रत्न स्वर्गीय श्री महावीर प्रसाद टोरड़ी के योगदान को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभाओं ने मंच की स्थापना तथा विश्व बंधुत्व, भारत-नेपाल मैत्री एवं सामाजिक समरसता के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों एवं सम्मानित प्रतिभाओं द्वारा भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इस अवसर पर राजीव गांधी जी द्वारा देश के विकास एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया।
वक्ताओं ने विशेष रूप से युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार, पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने तथा जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की सराहना की और कहा कि इन पहलों ने देश की युवा पीढ़ी, ग्रामीण लोकतंत्र एवं शिक्षा के क्षेत्र को नई दिशा प्रदान की। समारोह में देशभर से आए सभी सम्मानित प्रतिभागियों एवं अतिथियों का मुख्य द्वार पर तिलक एवं बैज लगाकर पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। उपस्थित प्रतिभाओं ने मंच की कार्ययोजनाओं के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए सामाजिक समरसता, विश्व बंधुत्व एवं वैश्विक शांति की दिशा में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।
अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने सभी अतिथियों एवं सम्मानित प्रतिभाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंच का उद्देश्य “वसुधैव कुटुम्बकम् – ग्लोबल विलेज – सत्यम् शिवम् सुन्दरम्” की भावना को जन-जन तक पहुँचाना तथा भारत एवं विश्व के विभिन्न राष्ट्रों के बीच मैत्री, सद्भाव और सहयोग को मजबूत करना है।समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षाविद्, अधिवक्ता, समाजसेवी, चिकित्सक, पत्रकार, सांस्कृतिक प्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट प्रतिभाओं ने सहभागिता की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!