नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चमोली पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

चमोली पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

😊 Please Share This News 😊

चमोली-चमोली पुलिस लाइन में हरियाली तीज के पावन अवसर पर पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए विशेष हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन का माहौल पारंपरिक संस्कृति, उल्लास और उमंग से सराबोर रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक श्रीमती पूजा पंवार, धर्मपत्नी सुरजीत सिंह पँवार, पुलिस अधीक्षक चमोली एवं उपस्थित विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों एवं आकर्षक श्रृंगार में प्रतिभाग कर तीज पर्व की सुंदरता को और भी जीवंत बना दिया।

हरियाली तीज महोत्सव के दौरान मेहंदी प्रतियोगिता, एकल नृत्य प्रतियोगिता एवं ‘सावन सुंदरी’ (तीज क्वीन) प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में पुलिस परिवार की महिलाओं ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग किया। किसी ने अपनी हथेलियों पर मेहंदी के सुंदर डिजाइन उकेरे तो किसी ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। वहीं ‘सावन सुंदरी’ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधान, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व के माध्यम से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक झूले का भी विशेष इंतजाम किया गया, जिसका महिलाओं ने जमकर आनंद लिया। सावन के गीतों और हंसी-खुशी के बीच झूला झूलती महिलाओं ने तीज की पारंपरिक संस्कृति और लोक रंग को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों ने सभी का खूब मनोरंजन किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के मनोरंजन एवं उत्साह को और बढ़ाने के लिए टंग ट्विस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतिभागियों से कुछ मजेदार एवं तेजी से बोलने वाले शब्दों और वाक्यों को दोहराने वाले प्रश्न पूछे गए। कई प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ इन्हें बोलने का प्रयास किया, तो कुछ के शब्दों के उलझने पर माहौल हंसी-ठिठोली और तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर प्रेरणा बिष्ट एवं आराध्या गैरोला ने विशिष्ट अतिथियों के हाथों पर सुंदर मेहंदी के डिज़ाइन उकेरे।।

कार्यक्रम का मंच संचालन म0हे0कां0 दीप्ति फर्स्वाण द्वारा प्रभावी एवं आकर्षक ढंग से किया गया। उन्होंने प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को निरंतर ऊर्जा एवं उत्साह से जोड़े रखा।

इस आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती पूजा पंवार का विशेष एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन एवं प्रयासों से कार्यक्रम को बेहतर रूप देने में का अनीता रावत, म का पिंकी कोठारी, म कां विमला एवं होमगार्ड बबीता द्वारा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

प्रतियोगिताओं के परिणाम में सुधा पंवार ने ‘सावन सुंदरी’ (तीज क्वीन) का खिताब अपने नाम किया, जबकि साधना रनर-अप रहीं। वहीं एकल नृत्य प्रतियोगिता में मानसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा मेहंदी प्रतियोगिता में अंकिता विजेता रहीं। विजेताओं को अतिथियों द्वारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं ने आयोजन के लिए श्रीमती पूजा पंवार का आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा एवं हुनर को मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ-साथ पुलिस परिवार के बीच आपसी मेलजोल, उत्साह और अपनत्व को भी बढ़ावा देते हैं।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। किसी के चेहरे पर तीज की खुशी थी तो कोई अपनी प्रस्तुति को लेकर उत्साहित नजर आई। प्रतियोगिताओं के बीच तालियों की गूंज, सावन के गीत और झूले का आनंद लेते पुलिस परिवार की महिलाओं ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती चन्द्रकला तिवाड़ी, उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग, श्रीमती सुगन्धा धर्मपत्नी श्री गौरव कुमार जिलाधिकारी चमोली, श्रीमती सुनीता सिंह धर्मपत्नी श्री बिंध्याचल सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश चमोली, श्रीमती ममता पाठक धर्मपत्नी श्री सचिन पाठक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती अनु धर्मपत्नी श्री पुनीत कुमार सचिव/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली, सुश्री हिना कौसर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती संगीता भट्ट एवं श्रीमती मीनाक्षी पन्त सहित अन्य गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!