नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मारवाड़ राजपूत सभा के नव निर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणावत ने महाराजा गज सिंह जी से लिया आशीर्वाद – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

मारवाड़ राजपूत सभा के नव निर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणावत ने महाराजा गज सिंह जी से लिया आशीर्वाद

😊 Please Share This News 😊

जोधपुर, 2 सितम्बर। मारवाड़ राजपूत सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणावत ने उम्मेद भवन पैलेस में जाकर महाराजा गज सिंह जी व महारानी हेमलता राज्ये जी से शिष्टाचार भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया।महाराजा गज सिंह जी व महारानी हेमलता राज्ये जी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणावत व उपाध्यक्ष महावीरसिंह दांतिया को जीत पर बधाई व शुभकामनाएं दी। महाराजा गज सिंह जी व महारानी हेमलता राज्ये जी ने इस अवसर पर कहा की समाज में शिक्षा व सामाजिक सुधार पर विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य करे। युवाओं का मार्गदर्शन करें, ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आज प्रतियोगिता का युग है, युवा कड़ी मेहनत कर अपना बेहतर स्थान बनावे। मारवाड़ राजपूत सभा इस क्षेत्र में अधिक से अधिक कार्य करें। उन्होंने कहा की समाज में एकता, सौहार्द्र व समन्वय बना रहे इसके लिए मारवाड़ राजपूत सभा विशेष प्रयास करे।इस अवसर पर ब्रिगेडियर प्रताप सिंह, बहादुर सिंह सिंचाणा, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुणाल सिंह भाटी, पूर्व छात्र अध्यक्ष अरविंद सिंह भाटी, गोपाल सिंह सरदार समंद, भैरूपाल सिंह दासपा, गजेन्द्र सिंह झालामण्ड, पृथ्वी सिंह खाराबेरा, रघुवीर सिंह बगतपुरा, डॉ खुशवीर सिंह भाटी साथ थे।

 

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!