भीनमाल से विश्व को संदेश-230 बेटियों का चरण पखारकर रचा इतिहास, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का वर्ल्ड मॉडल बना
|
😊 Please Share This News 😊
|

रमेश चंदन ट्रस्ट अनकी बाई घमंडीराम गोवानी के दिव्य मार्गदर्शन में हुआ ऐतिहासिक नारी वंदन महायज्ञ – CBEO गजेंद्र देवासी के नेतृत्व में सजे संस्कारों के दीप सवाई सिंह राठौड़ CO स्काउट, निंबाराम चौधरी सहायक कमिश्नर, प्रेमाराम बंजारा संरक्षक भारत स्काउट गाइड के आशीर्वाद से बना राज्य स्तरीय मॉडल – अब राष्ट्रीय फलक पर गूंजेगा भीनमाल चेयरमैन मनोज गुप्ता भावुक – बोले ‘न बहन है, न बेटी, फिर भी 230 बेटियों में दिखी प्रेरणा – डॉ. घनश्याम व्यास से मिला नया दृष्टिकोण’ – मंच संचालन डॉ. व्यास, अध्यक्षता दिनेश दवे, स्वागत ललित शर्मा, प्रेरक उद्बोधन मानकमल भंडारी CBEO बोले ‘शिक्षक झुकेगा तभी बेटी उठेगी’ – BCMHO बोले ‘स्वस्थ और सम्मानित बेटी ही सशक्त समाज’ – 230 बेटियों के पाद पूजन ने बदली शिक्षा की परिभाषा
भीनमाल-श्रीमती अनकी बाई घमंडीराम गोवानी श्री कवि माघ बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनमाल के पावन प्रांगण में रमेश चंदन ट्रस्ट अनकी बाई घमंडीराम गोवानी के कुशल मार्गदर्शन एवं दिव्य सान्निध्य में एक भारत श्रेष्ठ भारत व राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पखवाड़ा के अवसर पर ऐतिहासिक बालिका कुमारी बालिका नारी वंदन महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ भीनमाल, मीना-राजू मंच, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वडलीनाडी नवापुरा चौपावतान के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय की 230 बालिकाओं का गुरुजनों द्वारा स्वयं झुककर चरण पखार कर कुंकुम, चंदन, अक्षत से पाद महापूजन कर चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वह दृश्य अलौकिक था – जब शिक्षकों ने बालिकाओं के चरण धोए, तो उपस्थित हर नेत्र सजल हो गया।
यह आयोजन सवाई सिंह जी राठौड़, सी.ओ. स्काउट जालोर, श्री निंबाराम जी चौधरी, सहायक कमिश्नर एवं श्री प्रेमाराम जी बंजारा, संरक्षक भारत स्काउट गाइड भीनमाल के कुशल नेतृत्व, प्रेरणा और आशीर्वाद से जिले भर में संचालित सह-शैक्षिक गतिविधियों की श्रृंखला का सबसे प्रभावी, आकर्षक और उपयोगी उदाहरण बनकर श्री महाकवि माघ की पुण्य धरा से उभरा है, जो अब राज्य स्तरीय मॉडल से आगे बढ़कर राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बना रहा है।
स्वागत उद्बोधन –
प्राचार्य श्री ललित कुमार शर्मा ने आत्मीय भाव से पधारे सभी अतिथियों का आत्मिक स्वागत वंदन करते हुए कहा कि अनकी बाई की यह पुण्य भूमि संस्कारों की प्रयोगशाला है, जहाँ 230 बेटियाँ साक्षात् देवी स्वरूप हैं।
मंच संचालन –
कार्यक्रम का गरिमामय, प्रभावी और हृदयस्पर्शी मंच संचालन डॉ. घनश्याम कुमार व्यास ने किया। उन्होंने कहा – “आज 230 बेटियों के चरणों में जब जल डाला गया, तो लगा जैसे माँ सरस्वती स्वयं इस प्रांगण में उतर आई हों। यह केवल आयोजन नहीं, यज्ञ है – जहाँ आहुति है अहंकार की और प्रसाद है संस्कार का। यही NEP-2020 की आत्मा है। जब 230 बेटियों के माथे पर कुंकुम लगता है, तो भीनमाल के भाग्य पर भी तिलक लगता है।”
अध्यक्षीय उद्बोधन –
भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ भीनमाल के अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार दवे नवीन ने कहा – “सेवा और संस्कार ही स्काउट गाइड का मूल मंत्र है। सवाई सिंह जी राठौड़ साहब, निंबाराम जी चौधरी साहब और प्रेमाराम जी बंजारा संरक्षक के नेतृत्व में पूरे जिले में जो सह-शैक्षिक क्रांति चल रही है, उसका सबसे सुंदर रूप आज श्री कवि माघ बाल मंदिर में देखने को मिला। रमेश चंदन ट्रस्ट की इस पुण्य भूमि की ज्योति आज 230 बेटियों के रूप में प्रज्वलित हो रही है। यह मॉडल हर विद्यालय को अपनाना चाहिए।”
प्रेरक उद्बोधन – मानकमल भंडारी –
जनसंपर्क प्रभारी श्री मानकमल भंडारी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा – “गुरु का शिष्या के चरणों में झुकना – यही भारत का भविष्य है। जब 230 बेटियों के माथे पर कुंकुम लगता है, तो समझो भीनमाल के भाग्य पर भी तिलक लग रहा है। यह बेटी बचाओ नहीं, बेटी से ही संसार बचाओ का शाश्वत मंत्र है। सवाई सिंह जी राठौड़ और निंबाराम जी चौधरी साहब के आशीर्वाद से ऐसी सह-शैक्षिक गतिविधियाँ अब जन-आंदोलन बन रही हैं।”
मुख्य अतिथि – सबसे भावुक क्षण – मनोज गुप्ता चेयरमैन नगर पालिका –
मुख्य अतिथि श्री मनोज गुप्ता, चेयरमैन नगर पालिका भीनमाल भावुक होते हुए बोले – “न मेरी बहन है यहाँ, न मेरी बेटी है इस भीड़ में, पर आज जब 230 बेटियों को एक साथ देखा, उनके चरणों में जल डाला जा रहा था, तो मेरे भीतर कुछ हिल गया। सच कहूँ तो आज मुझे डॉ. घनश्याम कुमार व्यास जी से प्रेरणा मिली। उन्होंने जिस भाव से बेटी को संस्कार से जोड़ा, उसने मुझे झकझोर दिया। मैंने ठान लिया है – नगर पालिका की हर बेटी, मेरी बेटी है। यह आयोजन एक भारत श्रेष्ठ भारत और NEP-2020 का राज्य स्तरीय मॉडल है, जो डॉ. व्यास जैसे शिक्षकों की प्रेरणा से बना है।”
CBEO श्री गजेंद्र कुमार देवासी का प्रेरक संदेश –
“शिक्षक जब झुकेगा, तभी विद्यार्थी उठेगा – यही NEP-2020 का सार है। आज शिक्षक ने झुककर बेटी का चरण धोया, कल यही बेटी उठकर देश का भाग्य लिखेगी। सवाई सिंह जी राठौड़ और निंबाराम जी चौधरी के नेतृत्व में यह सह-शैक्षिक मॉडल हर विद्यालय को अपनाना चाहिए।”
BCMHO डॉ. दिनेश जाम्भाणी का प्रेरक संदेश –
“स्वस्थ और सम्मानित बेटी ही सशक्त समाज बनाती है। जिस बेटी का चरण शिक्षक धोता है, वह जीवन में कभी खुद को कमजोर नहीं समझेगी। यह स्वास्थ्य और संस्कार दोनों का महायज्ञ है।”
गरिमामय उपस्थिति –
इस अवसर पर श्री देवेंद्र भंडारी, श्री ओमप्रकाश पुरोहित सदस्य श्री कवि माघ बाल मंदिर संस्था, मनीष दवे,श्री महेंद्र जीनगर पार्षद, श्री किशोर सांखला पार्षद, श्रीमती गीता के., श्री राजन पी. चिदंबरम नम्बियार, श्री राव हकसिंह ईराणी, श्री प्रवीण एम. दवे, श्री महेंद्र माली, डॉ. अक्षय बोहरा, श्री जगदीश जाट सहित समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थी, भामाशाह, अभिभावक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
