भीनमाल में चेंज मेकर अवार्ड समारोह के बेनर का किया विमोचन l
|
😊 Please Share This News 😊
|

बीकानेर में होने वाले आगामी 11 मार्च से 13 मार्च तक ग्लोबल ह्यूमैनिटी चेंजमेकर अवॉर्ड सेरिमनी और मानवता क्रांति कार्यक्रम के लिए स्थानीय उप खंड अधिकारी कार्यालय में उप खंड अधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक तथा कई अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बेनर का विमोचन किया। मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि यह कार्यक्रम बीकानेर के राष्ट्रहित ट्रस्ट फाउंडेशन और परहित सेवा समिति ट्रस्ट के द्वारा किया जाएगा । इसमें भारत के सभी राज्यों के 780 जिले, राजस्थान के सभी जिलों की 314 तहसील और संसार भर के लगभग 200 देशों के सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जा रहा है । इस कार्यक्रम में आने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को चयनित कमेटी के द्वारा चयनित किया जाएगा और जो भी सामाजिक कार्यकर्ता इस प्रोग्राम में भाग लेना चाहता है, वह अपनी प्रोफाइल 31 दिसंबर तक ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं । इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनकी विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा ।
यह कार्यक्रम पीबीएम हॉस्पिटल के पूर्व सैनिक नर्सिंग ऑफिसर मेवासिंह मोटिवेशनल स्पीकर एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर की प्रेरणा से किया जा रहा है । इस कार्यक्रम के अंतर्राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर भारतीय मूल के सऊदी अरबिया निवासी लतीफ थेची एवं भारत मुम्बई से सुचित्रा अहीर एवं पूनमकुमारी है ।
विमोचन समारोह में उपखंड अधिकारी जवाहरराम चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक सीमा चौपडा, बागोडा तहसीलदार चिमनलाल, रामसीन नायब तहसीलदार शम्भुसिंह, नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी, अरिहंताण् रक्त सारथी संस्थान के कैलाशकुमार जैन, एडवोकेट दिनेशकुमार हिंगड़ा, मनीष महात्मा, दिनेश रांगी, ललित होंडा, पारस देवासी, भीमसिंह राव, प्रीतमसिंह राव सहित कई लोग उपस्थित थे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
