नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चेंज मेकर अवार्ड समारोह के बेनर का किया विमोचन । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

चेंज मेकर अवार्ड समारोह के बेनर का किया विमोचन ।

😊 Please Share This News 😊

बीकानेर में होने वाले आगामी 11 से 12 मार्च तक ग्लोबल ह्यूमैनिटी चेंजमेकर अवॉर्ड सेरिमनी और मानवता क्रांति कार्यक्रम के लिए स्थानीय पुलिस थाना परिसर में कई अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बेनर का विमोचन किया गया । मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि यह प्रोग्राम बीकानेर के राष्ट्रहित ट्रस्ट फाउंडेशन और परहित सेवा समिति ट्रस्ट के द्वारा किया जाएगा । इसमें भारत के सभी राज्यों के 780 जिले राजस्थान के सभी जिलों की 314 तहसील और संसार भर के लगभग 200 देशों के सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जा रहा है । इस प्रोग्राम में आने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को चयनित कमेटी के द्वारा चयन सेंड किया जाएगा और जो भी सामाजिक कार्यकर्ता इस प्रोग्राम में भाग लेना चाहता है, वह अपनी प्रोफाइल 27 जनवरी तक ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं । इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनकी विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा ।   यह कार्यक्रम  पीबीएम हॉस्पिटल के पूर्व सैनिक नर्सिंग ऑफिसर मेवासिंह मोटिवेशनल स्पीकर एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर की प्रेरणा से किया जा रहा है । इस प्रोग्राम के अंतर्राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर भारतीय मूल के सऊदी अरबिया निवासी लतीफ थेची, भारत से पूनमकुमारी है ।  विमोचन समारोह में नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी, अरिहंताण् रक्त सारथी के अध्यक्ष कैलाशकुमार जैन, दिनेश रांगी, डीएसपी शंकरलाल, सीआई सवाईसिंह, एसआई गुमानसिंह भाटी, वाजाराम, आशुराम, रमेशकुमार, शिवजीतसिंह, नरसाराम, ललित कुमार जीनगर,जगदीशकुमार, भरतकुमार, सोहनलाल सहित कई लोग उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!