राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय भीनमाल के आंचल प्रसूता केंद्र अंतर्गत किशोरी बालिकाओं का रक्ताल्पता संबंधित स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

आयुर्वेद विभाग राजस्थान सरकार के आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति द्वारा रक्ताल्पता निवारण हेतु राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय भीनमाल के आंचल प्रसूता केंद्र अंतर्गत किशोरी बालिकाओं का रक्ताल्पता संबंधित स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । उपनिदेशक डॉ. रमेश श्री वैष्णव एवं प्रभारी डॉ. भरत सुथार के निर्देश पर आंचल प्रसूता केंद्र प्रभारी डॉ. प्रियंका चौहान द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनमाल एवं राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय धोरा ढाल भीनमाल की छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।
रक्ताल्पता निवारण हेतु आयुर्वेद चिकित्सा पद्दति द्वारा लौह तत्व की पूर्ति हेतु प्राचीन रसशास्त्रीय रसायन विधा द्वारा तैयार की गई नवायस लौह व धात्री लौह आदि आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया । इन दोनों औषधियों का आयुर्वेद निदेशालय अजमेर स्तर पर राज्य के विभिन्न जगहों पर संचालित किये गए केस स्टडी में उत्साहजनक परिणाम मिलें हैं । अतः विभाग द्वारा सम्पूर्ण राज्य में चिन्हित चिकित्सालयों में इस तरह की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं ।इस मौके पर आयुर्वेद कंपाउंडर कृष्ण कुमार एवं शिक्षिका वीणा भाटी सुनीता जी एवं समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
