केंद्र सरकार ने राज्यों के साथ कोविड-19 के प्रबंधन और कोविड रोधी टीकाकरण की प्रगति के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की।
|
😊 Please Share This News 😊
|

देश में कोविड के बढ़े हुए मामलों के साथ ही वर्तमान में वैश्विककोविड-19 स्थिति का उल्लेख करते हुए एक व्यापक प्रस्तुति दीगई। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को बताया गया है कि भारत मेंकोविड-19 मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। आंकड़ों के आधारपर 3 मार्च, 2023 को पूरे हुए सप्ताह में 313 औसत दैनिकमामलों की तुलना में 23 मार्च, 2023 को समाप्त हुए सप्ताह मेंऔसत दैनिक मामलों की संख्या बढ़कर 966 हो गई; और इसीसमय के दौरान साप्ताहिक तौर पर कोविड पॉजिटिव मामलों कीसंख्या 1.08% तक जा रही है।
बैठक के दौरान यह जानकारी भी दी गई है कि महाराष्ट्र मेंसाप्ताहिक पाजिटिविटी 3 मार्च, 2023 को संपन्न सप्ताह में 0.54% थी, जो अब बढ़कर 24 मार्च, 2023 को 4.58% हो गईहै। गुजरात में यह दर 0.07% से बढ़कर 2.17% हो गई है, जबकिकेरल में, साप्ताहिक पाजिटिविटी 1.47% से कहीं ज्यादा 4.51% हो चुकी है। कर्नाटक में भी औसत साप्ताहिक पाजिटिविटी कीवृद्धि हुई है, यह 1.65% से ऊपर आकर 3.05% हो गई है, जबकिदिल्ली में साप्ताहिक पाजिटिविटी 0.53% से कहीं आगे आकर 4.25% तक आ गई है। इसी तरह, हिमाचल प्रदेश में साप्ताहिकपाजिटिविटी 1.92% से बढ़कर 7.48% हो चुकी है। राजस्थान में, यह आंकड़ा 0.12% से ऊपर चढ़कर 1.62% हो गया है औरतमिलनाडु में इसी समय अवधि में साप्ताहिक पाजिटिविटी में 0.46% से 2.40% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
22 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपना औसत दैनिक टीपीएमराष्ट्रीय औसत से कम रिपोर्ट कर रहे हैं। यह भी बताया गया किभारत के 24 जिलों में 24 मार्च, 2023 को पूरे हुए सप्ताह में 10% से अधिक साप्ताहिक पाजिटिविटी रिपोर्ट की गई, जबकि 43 जिलों में इसी समान समयावधि में 5-10% के बीच साप्ताहिकपाजिटिविटी रिपोर्ट की जा रही है।
श्री राजेश भूषण ने राज्यों को 10 और 11 अप्रैल, 2023 कोऑक्सीजन सिलेंडर, पीएसए प्लांट, वेंटिलेटर लॉजिस्टिक्स औरमानव संसाधन सहित अस्पतालों के बुनियादी ढांचे द्वारा उपचारप्रक्रिया से संबंधित तत्परता सुनिश्चित करने के लिए सभी स्वास्थ्यसुविधाओं में मॉक ड्रिल करने की सलाह दी है। उन्होंने 27 दिसंबर, 2022 को आयोजित अंतिम मॉक ड्रिल की स्थिति के बारे मेंजानकारी दी। मॉक ड्रिल कुल 21,939 सुविधाओं के लिएआयोजित की गई थी, जिसमें 16,601 सरकारी सुविधाएं थीं औरइनमें 5,338 निजी सुविधाएं भी शामिल थीं। पूरे देश में 94% सेअधिक पीएसए प्लांट और ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर चलती हुईहालत में पाए गए, जबकि 87% से अधिक आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन बेड और आइसोलेशन बेड कार्यात्मकस्थिति में मिले थे।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि नए कोविड वैरिएंट के होने केबावजूद जांच-निगरानी-उपचार-टीकाकरण और कोविड उपयुक्तव्यवहार का पालन कोविड प्रबंधन के लिए जांची-परखी रणनीतिबनी हुई है। उन्होंने कहा कि इससे उचित सार्वजनिक स्वास्थ्यसुवधाएं सुलभ करने में मदद मिलेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव नेराज्यों से यह भी आग्रह भी किया कि वे राज्यों में पर्याप्त प्राधिकृतबिस्तर और स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करें, संक्रमणतथा टीकाकरण के बारे में सामुदायिक जागरूकता बढ़ाएं औरकोविन इंडिया पोर्टल में कोविड-19 का डाटा नियमित रूप सेअपडेट करें।
बैठक के दौरान डॉ वी के पॉल ने वर्तमान में मामूली स्तर पर देशभर में नए वेरिएंट और वैक्सीन इम्युनिटी के प्रसार के लिएसतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता का जिक्र किया। उन्होंने राज्यों सेआरटी-पीसीआर जांच के उच्च स्तर तथा अन्य तैयारियों को बढ़ानेका आग्रह किया और लोगों के बीच कोविड का एहतियाती टीकालगवाकर कवरेज बढ़ाने का आह्वान किया।
डॉ. राजीव बहल ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को जांच, विशेषरूप से आरटी-पीसीआर जांच और सावधानी बनाए रखने के लिएप्रोत्साहित किया। उन्होंने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्रीयस्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई सलाह पर अमल करने औरसामुदायिक जागरूकता बढ़ाने का आग्रह किया। डॉ. राजीव बहलने कोविड मामलों की अधिक संख्या दिखाने वाले राज्यों से नएरोगियों तथा गंभीर मरीजों के समूह की निगरानी करने का भीआह्वान किया।

देश में कोविड प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक और विस्तृतरूप से चर्चा हुई। राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने प्रधानमंत्री औरकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में समय-समय पर की गईसमीक्षा बैठकों और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई की सलाहकी सराहना की। राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने आश्वासन दियाकि वे कोविड-19 की प्रभावी रोकथाम और प्रबंधन के लिए केंद्रसरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशोंने बताया कि वे सतर्कता बरत रहे हैं और वर्तमान स्थिति कीसमीक्षा भी कर रहे हैं। इस दौरान यह आश्वासन भी दिया गया किराज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा 10 से 11 अप्रैल, 2023 कोअस्पताल के बुनियादी ढांचे की तैयारी के लिए मॉक ड्रिल काआयोजन किया जायेगा।
बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव श्री लव अग्रवाल औरमंत्रालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य), मिशन निदेशक (एनएचएम) ने भी शामिल हुए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
