महंगाई राहत कैंपों में आमजन को मंहगाई से मिलेगी राहत महंगाई राहत कैंपों में योजनाओं के लाभ के लिए लाभार्थियों का होगा रजिस्ट्रेशन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालौर। राज्य के संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याण की विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा राज्य के बजट 2023 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए 24 अप्रेल से 30 जून तक महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गाँवों के संग अभियान एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान का आयोजन किया जा रहा हैं।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि जिले में प्रशासन गाँवों के संग अभियान एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय शिविरों के दौरान महंगाई राहत के विशेष काउंटर लगाए जाएंगे इसके साथ ही जिले में 50 स्थाई महंगाई राहत कैंपों का भी आयोजन किया जायेगा। महंगाई राहत कैंपों में गैस सिलेण्डर योजना व मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट व कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट प्रति माह निःशुल्क बिजली के लिए रजिस्ट्रेशन व मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरण, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत रजिस्ट्रेशन व फूड पैकेट कार्ड वितरण, महात्मा गाँधी नरेगा ग्रामीण स्वरोजगार गारंटी योजना (25 अतिरिक्त दिवस व विशेष योग्यजन को 100 अतिरिक्त दिवस रोजगार) के रजिस्ट्रेशन व जॉब कार्ड वितरण, इंदिरा गाँधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के
तहत रजिस्ट्रेशन व जॉब कार्ड वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत न्यूनतम 1000 रूपये पेंशन प्रतिमाह के लिए रजिस्ट्रेशन व रिवाइज्ड पीपीओ ऑर्डर वितरण, पालनहार योजना की बढ़ी हुई प्रतिमाह राशि 750 रूपये एवं 1500 रूपये प्रतिमाह के लिए रजिस्ट्रेशन व संशोधित भुगतान आदेश वितरण, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की बढ़ी हुई बीमा राशि 25 लाख रूपये तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की बढ़ी हुई बीमा राशि 10 लाख के लिए रजिस्ट्रेशन एवं नवीन पॉलिसी किट वितरण, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत पशु बीमा के लिए रजिस्ट्रेशन व पॉलिसी किट वितरण किया जायेगा।
कोई भी लाभार्थी कहीं पर भी पंजीयन करवा सकेगा
प्रशासन गाँवों के संग अभियान प्रशासन शहरों के संग अभियान के शिविरों एवं 50 स्थाई महंगाई राहत कैंपों में कोई भी लाभार्थी कही भी पंजीयन करवा सकता हैं। अभियान की अवधि के दौरान पंजीयन करवाने पर लाभार्थी को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित की गई तिथि से लाभ मिलेगा, चाहे वह लाभार्थी इस अवधि के दौरान कभी भी अपना पंजीयन करवाएं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
